फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai trolled for holding daughter Aaradhya hand user says She treats that child like a personalised

Aishwarya Rai: बेटी आराध्या का हाथ पकड़कर चलने पर फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- लगता है पैरों में...

Tue, 03 Jan 2023 10:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 10:28 AM IST
सार

हाल ही में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के  साथ स्पॉट हुईं और इस दौरान वह आराध्या का हाथ पकड़े नजर आईं, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Aishwarya Rai trolled for holding daughter Aaradhya hand user says  She treats that child like a personalised
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि निजी जिंदगी को भी बखूबी संभालती हैं। ऐश्वर्या एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ बेहतरीन मां भी हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्हें हर फंक्शन और खास मौकों पर अपनी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है और इस दौरान वह अक्सर अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आती हैं। हालांकि इसके चलते एक्ट्रेस को कई बार ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में ऐश्वर्या राय एक बार फिर से बेटी आराध्या का हाथ पकड़े नजर आईं, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि लोग आराध्या को लेकर भी तरह-तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

Vicky-Katrina: विक्की कौशल का स्पेशल डांस देख ब्लश करने लगीं कटरीना कैफ, वीडियो देख फैंस बोले- बेस्ट जोड़ी

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर साथ दिखी बच्चन फैमिली
पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए वीडियो में ऐश्वर्या राय और आराध्या को एयरपोर्ट से निकलते देखा जा सकता है। इस दौरान ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठती हैं, वहीं अभिषेक बच्चन भी बाद में आते दिखे। इस दौरान ऐश्वर्या राय ब्लैक में नजर आईं तो वहीं आराध्या को लाइट पिंक टॉप में देखा जा सकता है। अब इसी को लेकर यूजर्स ने अपनी-अपनी तरह से कमेंट करने शुरू कर दिए। जहां कुछ यूजर्स ऐश्वर्या को ट्रोल करते दिखे तो कुछ उनको डिफाइन करते नजर आए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आराध्या का हाथ पकड़ने पर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या
ये वीडियो देखने के बाद लोग ऐश्वर्या राय को बेटी का हाथ पकड़ने को लेकर तो ट्रोल कर ही रहे हैं, इसके साथ ही उनके लुक को लेकर भी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि उसके (आराध्या) पैर में दिक्कत है, इसलिए वो उसको पकड़ती है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "हो सकता है कि बच्ची की टांगो में कोई प्रॉब्लम हो...लेकिन मुझे उम्मीद नहीं कि ऐसा होगा...लोग एक बार एक ही बात कमेंट करते हैं, उसने अपनी मां का हाथ पकड़ा है..या उसके हेयर स्टाइल के बारे में, बच्ची को तो बख्श दो यार।" एक अन्य ने लिखा, "कुछ सालों बाद वह भी प्लास्टिक सर्जरी कर बॉलीवुड में कदम रखेंगी।" एक और ने लिखा, "वह बच्चों को अपनी पर्सनल गुड़िया की तरह ट्रीट करती हैं।" इसी तरह से अन्य यूजर्स भी अलग-अलग तरह से अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं।


विज्ञापन

बात करें वर्क फ्रंट की तो ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में मणित्नम की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आईं थीं। वहीं अभिषेक बच्चन को लेकर चर्चा है कि वह जल्दी ही तमिल फिल्म करुप्पु दुरई (केडी) के हिंदी वर्जन में केडी का किरदार अदा करेंगें।
 

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे एक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed