{"_id":"62ac5c6410ee1b681b3137ac","slug":"ajay-devgn-and-sidharth-malhotra-starrer-thank-god-to-clash-with-akshay-kumar-ram-setu-in-theatres-during-diwali-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thank God: सामने आई 'थैंक गॉड' की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर होगी अजय देवगन और अक्षय कुमार की भिड़ंत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thank God: सामने आई 'थैंक गॉड' की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर होगी अजय देवगन और अक्षय कुमार की भिड़ंत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
थैंक गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार अजय देवगन की आगामी कॉमेडी फिल्म "थैंक गॉड" की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। बता दें कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा 'थैंक गॉड' में रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में रहेंगी।
2 of 4
थैंक गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
'थैंक गॉड' की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए टी-सीरीज ने लिखा- अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' इस दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। भूषण कुमार, इंद्रा कुमार और अशोक ठाकरे द्वारा निर्मित यह फिल्म आपको हंसाने के साथ-साथ आपका मनोरंजन भी करेगी।
हालांकि, अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' को सोलो रिलीज नहीं मिल रही है। इसका मुकाबला अक्षय कुमार की 'राम सेतु' से होने वाला है। जी हां, इस साल दिवाली पर दर्शकों को अक्षय कुमार और अजय देवगन की भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि इस टकराव में जीत किसकी होती है, यह देखने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राम सेतु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'राम सेतु' अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा और सत्यदेव कंचाराना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट हैं, जो यह जांचने के लिए निकल पड़े हैं कि राम सेतु पुल एक मिथक है या वास्तविकता। गौरतलब है कि महाकाव्य रामायण के अनुसार, राम सेतु, भगवान राम की वानर सेना बनाया गया एक पुल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।