फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ के बाद बॉलीवुड के 'सिंघम' कहेंगे 'दे दे प्यार दे', एक बार फिर साथ दिखेगी तब्बू के साथ जोड़ी

Sun, 06 May 2018 12:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
ajay devgn and tabu upcoming titled de de payaar de
ajay devgn

बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन इस समय अपनी दो नई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहली है डायरेक्टर इंदर कुमार की 'टोटल धमाल' और दूसरी है डायरेक्टर लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस में बन रही रॉम-कॉम फिल्म, जिसको आकिब अली डायरेक्ट कर रहे हैं। आकिब अली की यह नई फिल्म दर्शकों के सामने आज के समय की एक प्रेम-कहानी पेश करेगी, जिसमें अजय के साथ तब्बू, जिम्मी शेरगिल और रकुलप्रीत जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ajay devgn and tabu upcoming titled de de payaar de
Ajay Devgn

जानकारी के मुताबिक आकिब अली और लव रंजन ने अपनी इस रॉम-कॉम फिल्म का नाम फाइनल कर लिया गया है। डीएनए को एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म 'दे दे प्यार दे' के नाम से रिलीज होगी क्योंकि फिल्म में खूब सारा रोमांस देखने को मिलेगा इसलिए निर्माताओं ने फिल्म का यह नाम रखा है।

ajay devgn and tabu upcoming titled de de payaar de
अजय देवगन

सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'फिल्म के निर्माताओं को लगता है कि उनकी फिल्म प्यार के बारे में है, जो आज के समय के रिश्तों को दर्शकों के सामने पेश करेगी तो यह टाइटल एक दम फिट रहेगा।' अगर अभी तक ‘दे दे प्यार दे’ लाइन की बात की जाए तो यह अमिताभ बच्चन और जया प्रदा के सुपरहिट गाने के लिए जानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn and tabu upcoming titled de de payaar de
ajay devgn

साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'शराबी' का गाना 'दे दे प्यार दे' लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ था, जिसे आज की जनरेशन के लोग भी गाते दिख जाते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से सालों बाद भी अमिताभ और जयाप्रदा के गाने के दीवाने मिल जाते हैं, वैसे ही सालों बाद अजय और तब्बू की फिल्म के चाहने वाले भी मिला करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed