{"_id":"5a7ad28e4f1c1b93268b8cd7","slug":"ajay-devgn-opens-up-about-being-in-film-indutry-for-so-long-at-raid-trailer-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के हाई प्रोफाइल केस पर बनी है RAID, अजय देवगन ने किए फिल्म से जुड़े कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूपी के हाई प्रोफाइल केस पर बनी है RAID, अजय देवगन ने किए फिल्म से जुड़े कई खुलासे
Wed, 07 Feb 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंघम, दृश्यम और गोलमाल जैसी अलग-अलग मूड की फिल्में करने वाले अजय देवगन को लगता है कि यह सब आसान काम नहीं है। बॉलीवुड में लम्बे समय तक बने रहना मुश्किल काम है और आप किसी भी चीज को ईजी नहीं ले सकते। अजय देवगन ने कहा है कि इंडस्ट्री में बने रहने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है। आइए जानते हैं 'रेड' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय ने और क्या कहा...
2 of 4
अजय ने अपनी आने वाली फिल्म 'रेड' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा, "अगर आप कुछ हासिल कर भी लेते हैं तो भी वह सदा आपके साथ नहीं रहता।" रेड के बारे में अजय ने कहा कि फिल्म में हीरो बहुत साहसी और रियल है। पता नहीं रेड लोगों के बीच किस तरह का जादू चला पाती है।
3 of 4
फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डीक्रूज और सौरभ शुक्ला मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं। फिल्म में अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 1980 में यूपी के एक हाई-प्रोफाइल केस पर आधारित है। यह केस उस वक्त काफी चर्चित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
निर्देशक राजकुमार इससे पहले 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'आमिर' जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुकें हैं। वहीं अमित त्रिवेदी ने फिल्म का संगीत दिया है जबकि गानों के बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। 'रेड' 16 मार्च को बड़े पर्दे पर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।