{"_id":"5cf35d52bdec22074a6af60a","slug":"ajay-devgn-reached-nasik-for-veeru-devgan-ashes-immerse-in-ramkund","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता वीरू देवगन की अस्थियां विसर्जित करते भावुक हुए अजय देवगन, रामकुंड से पहली तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता वीरू देवगन की अस्थियां विसर्जित करते भावुक हुए अजय देवगन, रामकुंड से पहली तस्वीरें आईं सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हुए 5 दिन बीत चुके हैं । शनिवार को अजय देवगन पिता की अस्थियां लेकर नासिक पहुंचे । यहां उन्होंने रामकुंड में पूरे विधि-विधान से पिता की अस्थियां विसर्जित की । इस दौरान अजय देवगन को देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । अस्थियां प्रवाहित करने के बाद अजय तुरंत वहां से निकल गए ।
2 of 5
ajay devgn
- फोटो : social media
बता दें कि वीरू देवगन का निधन 27 मई को मुंबई में हुआ था । लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे । अस्पताल में उन्हें हार्ट अटैक आया था । अजय देवगन ने मुंबई में ही वीरू देवगन की प्रेयर मीट आयोजित की थी । वीरू देवगन बॉलीवुड के फेमस स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर थे । उन्होंने 'सत्ते पे सत्ता', 'स्वर्ग से सुंदर', 'दस नंबरी', 'मिस्टर नटवरलाल', 'क्रांति', 'राम तेरी गंगा मैली', 'आखिरी रास्ता', 'मिस्टर इंडिया', 'फूल और कांटे', 'इश्क' जैसी हिट फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया ।
3 of 5
ajay devgn
- फोटो : social media
1999 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर 'हिंदुस्तान की कसम' बनाई थी। उन्होंने ही अपने बेटे अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था। वीरू देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे । वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में पूरा बच्चन परिवार, रानी मुखर्जी, सनी देओल, शाहरुख खान समेत कई सितारे पहुंचे थे ।
वीरू देवगन के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं । अमिताभ बच्चन और वीरू देवगन अच्छे दोस्त थे । उनके निधन से बिग बी को झटका लगा है। बिग बी ने उनके लिए एक ब्लॉग भी लिखा था । वहीं डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी वीरू देवगन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया था ।
विज्ञापन
5 of 5
ajay devgan, veeru devgan
- फोटो : Twitter
रोहित शेट्टी ने लिखा, 'ये असली पिता थे जिन्होंने अपने बेटों को हीरो बनाया।' अपने बारे में बताते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, '16 साल की उम्र में स्टंट करना शुरू कर दिया और अब भी 45 साल की उम्र में स्टंट कर रहा हूं, मैं जानता हूं कि एक दिन वह इंसान मुझ पर गर्व करेंगें जो स्वर्ग में हैं, मेरे पिता मेरे गुरु- वीरू देवगन।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।