फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन ने शेयर किया 'टोटल धमाल' का एक और पोस्टर, 21 जनवरी को आएगा ट्रेलर

Fri, 18 Jan 2019 08:38 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 18 Jan 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn shares total dhamaal new poster and trailer date
ajay devgn

अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म 'टोटल धमाल' का एक और पोस्टर शेयर किया है। जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। अजय देवगन लंबे समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं । इससे पहले भी फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था जिसमें अजय का लुक बेहद निराला था। बता दें कि फिल्म का फर्स्ट लुक भी अजय ने ही शेयर किया था। 

ajay devgn shares total dhamaal new poster and trailer date
totle dhamaal

बता दें कि अजय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि आज से सिर्फ शुरु होगा ;टोटल धमाल।' इसके साथ ही अजय ने फिल्म के ट्रेलर लांच की तारीख का भी खुलासा किया। अजय के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज होगा।


ajay devgn shares total dhamaal new poster and trailer date
Total Dhamaal

इससे पहले फिल्म के फर्स्ट लुक में अजय देवगन के साथ हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल क्रिस्टल नजर आ रही था। क्रिस्टल अजय देवगन के कंधे पर बैठी हुई है।अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस लुक को शेयर किया था। फर्स्ट लुक के साथ अजय देवगन ने जल्द Trailer रिलीज होने की भी जानकारी दे रहे थे। साथ ही ये भी बताया था कि ये क्रिस्टल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है ।







View this post on Instagram






 

Say Hi to Hollywood's head turner Crystal, debuting soon in Bollywood in #TotalDhamaal. Trailer out soon!

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on Jan 13, 2019 at 10:33pm PST

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn shares total dhamaal new poster and trailer date
Total Dhamaal - फोटो : firstpost

टोटल धमाल 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म को सोलो रिलीज मिली है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अनिल कपूर (Anil Kapoor), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , संजय मिश्रा, जॉनी लीवर और पीतोबाश नजर आएंगे । 

विज्ञापन
ajay devgn shares total dhamaal new poster and trailer date
Total Dhamaal

अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ क्रिस्टल की फोटो खूब वायरल हो रही थी। लुक से साफ है कि फिल्म में क्रिस्टल का भी अहम रोल होगा । बता दें कि क्रिस्टल एक मंकी है जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हैंगओवर 2', 'जॉर्ज ऑफ द जंगल' और 'नाइट एट द म्यूजियम' में नजर आ चुकी है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed