{"_id":"5c41e493bdec22691d36bae5","slug":"elli-avram-coments-on-hardik-and-kl-rahul-coments-on-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक की शर्मनाक टिप्पणी पर एक्स-गर्लफ्रेंड एली अवराम ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बहुत अच्छा हुआ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हार्दिक की शर्मनाक टिप्पणी पर एक्स-गर्लफ्रेंड एली अवराम ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बहुत अच्छा हुआ'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Fri, 18 Jan 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और के एल राहुल को महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करना बेहद भारी पड़ा। ऐसे में हार्दिक के लिए करण की कॉफी पीना सबसे ज्यादा महंगा पड़ा। गौरतलब है कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता के बाद अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम ने उनकी टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है।
2 of 5
hardik pandya
दरअसल, एली से जब 25वीं एसओएल लॉयन गोल्ड अवॉर्ड 2019 में हार्दिक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बतायाा 'मैं हाल ही में भारत वापस लौटी हूं और ऐसे सवाल मुझे वहां पत्रकारों ने भी किए और उनके मैसेज भी मेरे पास आए, लेकिन उस दौरान मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता था, ऐसे में कुछ दिन पहले ही मैंने वो विवादित टिप्पणी वाली फुटेज देखी।'
3 of 5
एली अवराम
एली ने कहा - 'हार्दिक का इस तरह महिलाओं पर टिप्पड़ी करना बेहद निराशाजनक है, मुझे थोड़ा धक्का लगा क्योंकि मैं तो हार्दिक को व्यक्तिगत तौर पर जानती थी, लेकिन इस तरह हार्दिक खुद की विवादित टिप्पणी से आलोचना का शिकार हुए ये बहुत अच्छा हुआ है, क्योंकि किसी के भी बारे में इस तरह से सोचना आपको कूल नहीं बनाता है।'
बता दें कि इससे पहले हार्दिक पंड्या की दोस्त और फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने उनकी इस विवादित टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी। इतना ही नहीं ईशा तो हार्दिक का नाम सुनते ही भड़क उठी थीं। दरअसल, ईशा से हार्दिक की शर्मनाक टिप्पणी पर उनकी एलबम गेट डर्टी पर सवाल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
hardik elli
इस दौरान ईशा पत्रकारों पर भी भड़कती हुई नजर आई थीं। उन्होंने कहा था 'आपको कैसे पता कि हार्दिक मेरे दोस्त हैं, क्योंकि जो आपको, मुझे हार्दिक का दोस्त बता रहा है उनसे ही जाकर ये सवाल कीजिए। लेकिन ईशा ने फिर भी हार्दिक की महिलाओं के प्रति इस सोच पर जवाब देते हुए कहा था ' महिलाओं के लिए इस तरह की मानसिकता सरासर गलत है और ऐसे किसी भी शर्मनाक बयान को सही नहीं ठहरा सकते।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।