फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘टोटल धमाल’ को मंहगी फिल्म बनाने के लिए निर्देशक ने किया ये काम,अजय देवगन ने दी है सलाह

Tue, 07 Aug 2018 11:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn starrer film Total Dhamaal producers spent 12 crore on vfx
बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म सीरीज 'धमाल' का तीसरा सीक्वल ‘टोटल धमाल’ लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है फिल्म 'टोटल धमाल’ में 18 साल बाद बड़े पर्दे पर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर साथ नजर आएंगे। फिल्म की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
Ajay Devgn starrer film Total Dhamaal producers spent 12 crore on vfx
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'टोटल धमाल’ के तीसरे सीक्वल का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं। 'टोटल धमाल’ को बड़े बजट की फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम स्पेशल इफेक्ट और वीएफएक्स पर काम कर रही है। जी हां इस बार 'धमाल' के तीसरे सीक्वल में वीएफएक्स का ‘टोटल धमाल’ देखने को मिलेगा। 
Ajay Devgn starrer film Total Dhamaal producers spent 12 crore on vfx
बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार सहित प्रोड्यूसर्स ने ‘टोटल धमाल’ के वीएफएक्स पर करीब 12 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में वीएफएक्स डालने का इडिया फिल्म के निर्माता और एक्टर अजय देवगन का है। फिल्म के 60 प्रतिशत हिस्से पर सीजीआई का काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn starrer film Total Dhamaal producers spent 12 crore on vfx
आपको बता दें कि 'टोटल धमाल’ साल 2007 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल' का तीसरा सीक्वल है। इस का 'डबल धमाल' के नाम से दूसरा सीक्वल साल 2011 में रिलीज हुआ था। फिल्म के दोनों सीक्वल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म 'टोटल धमाल’ को अजय देवगन सहित मारुति और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed