Akshay Kumar: सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक की रिलीज डेट के एलान पर ट्रोल हुए अक्षय, यूजर्स बोले- एक और डिजास्टर
अक्षय कुमार ने अब साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म के रिलीज की घोषणा करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्षय को ट्रोल करने लगे हैं और उन्हें रीमेक फिल्में न बनाने की नसीहत दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने अब अपनी एक और नई फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अभिनेता अब साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता के साथ राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, लेकिन फिल्म के रिलीज की घोषणा करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्षय को ट्रोल करने लगे हैं और उन्हें रीमेक फिल्में न बनाने की नसीहत दे रहे हैं।
हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल, इसे प्रोडक्शन नंबर 27 के नाम से बुलाया जा रहा है। अक्षय ने एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'हम उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। प्रोडक्शन नंबर 27 दुनियाभर के थिएटर में एक सितंबर 2023 को आ रही है।
We are ready for take off! ✈️
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 21, 2023
Production No. 27 (Untitled) releases in theatres worldwide on 1st September, 2023. #RadhikaMadan@SirPareshRawal@Sudha_Kongara #Jyotika@Suriya_offl @vikramix @rajsekarpandian @Abundantia_Ent@2D_ENTPVTLTD@CaptGopinath@sikhyaent@gvprakash pic.twitter.com/OW9NjKkmAy
SS Rajamouli: 'नाटू नाटू' पर टेस्ला कार का लाइट शो देख अभिभूत हुए राजामैली, वीडियो साझा कर कहा धन्यवाद
Pakistani: बॉलीवुड में भी हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, हॉटनेस देख दर्शक भी हुए मदहोश
वहीं, बात करें साउथ फिल्म 'सोरारई पोटरु' के बारे में तो यह तमिल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर डायरेक्ट टू डिजिटल रिलीज हुई थी, जिसमें सूर्या और अपर्णा बालमुरली ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने कई पुरस्कार भी जीते थे। अब हिंदी रीमेक एक सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं कहा जा रहा है कि इसके हिंदी रीमेक में सूर्या कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है, जिन्होंने मूल तमिल फिल्म का भी निर्देशन किया था।
Pakistani: बॉलीवुड में भी हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, हॉटनेस देख दर्शक भी हुए मदहोश