{"_id":"5a81136c4f1c1b8d268b995a","slug":"akshay-kumar-is-all-set-to-join-hands-with-ekta-kapoor-for-verghese-kuriens-biopic-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैडमैन' के बाद अब एक और क्रांति के लिए तैयार अक्षय कुमार, जल्द इस बायोपिक फिल्म में दिखेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैडमैन' के बाद अब एक और क्रांति के लिए तैयार अक्षय कुमार, जल्द इस बायोपिक फिल्म में दिखेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पैडमैन' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्रांति लाने वाले अक्षय कुमार जल्द दर्शकों को पर्दे पर एक और क्रांति करते हुए नजर आएंगे। अपनी फिल्म 'पैडमैन' में महिलाओं की सेहत और स्वच्छता की तरफ लोगों को जागरूक करने के बाद अब अक्षय पर्दे पर एक मिल्कमैन की भूमिका में दिख सकते हैं।
akshay kumar
खबरों की माने तो अक्षय अपनी अगली फिल्म के लिए टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ हाथ मिला सकते हैं। बता दें, एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स बहुत जल्द वर्गीस कुरियन के जीवन पर एक फिल्म बनाने जा रहा है।
akshay kumar
बता दें, वर्गीस कुरियन भारत में दुग्ध क्रांति लेकर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार उनका रोल निभाते दिख सकते हैं। खबरों की मानें तो एकता कपूर के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को श्रीनारायण सिंह निर्देशत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar
श्रीनारायण सिंह अक्षय कुमार के साथ 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी सुपरहिट फिल्म में भी पहले काम कर चुके हैं। फिलहाल इस समय वो शाहिद कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' मे व्यस्त हैं। यह फिल्म भारत में सफेद क्रांति लाने वाले मिल्कमैन की कहानी जो है। हालांकि अक्षय कुमार ने अब तक इस खबर पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई हैं।