{"_id":"5b4c41f54f1c1b42748b4f7a","slug":"akshay-kumar-kareena-kapoor-will-be-seen-together-in-karan-johar-next-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 साल बाद बनेगी अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी, दिलजीत-कियारा भी आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
9 साल बाद बनेगी अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी, दिलजीत-कियारा भी आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी करण जौहर के प्रॉडक्शन में बनने वाली एक फिल्म में नजर आएगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन अक्षय को फिल्म की कहानी पसंद आई है और जल्द ही वह इस फिल्म को लॉक करेंगे। फिल्म में वह करीना कपूर के पति भूमिका में होंगे।
अक्षय-करीना के अलावा इस फिल्म में एक और जोड़ी होगी दिलजीत दोसांज और कियारा आडवाणी की। खबरों की मानें तो धर्मा प्रॉडक्शन के निर्देशक राज मेहता के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी दो कपल्स के रिश्ते पर आधारित होगी।
बता दें इससे पहले करीना अक्षय की 'राउडी राठौर' और 'गब्बर इज बैक' में कैमियो कर चुकी हैं लेकिन बतौर हीरोइन नौ साल बाद अक्षय के साथ उनकी ये पहली फिल्म होगी। आखिरी बार दोनों ने 'कमबख्त इश्क' में साथ काम किया था।
'वीरे दी वेडिंग' में ग्लैमरस रोल से कमबैक कर चुकीं करीना इस फिल्म में मां के किरदार में दिखेंगी। ये फिल्म एक ऐसे मैरिड कपल की कहानी जो अब फैमिली प्लानिंग का सपना संजोए हुए है। दिलजीत की इस शुक्रवार सूरमा रिलीज हुई है। फिलम बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।