फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैनेटरी नैपकिन को हाथ में लेने के बाद अब अक्षय कुमार ने किया ये काम, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल

Thu, 08 Feb 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar plays badminton after sanitary napkin challenge video goes viral

बॉलीवुड के माचोमैन यानि अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'पैडमैन' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्षय कुमार पूरे जोर शोर के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह हर तरह के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पहले उन्होंने हाथ में सैनेटरी नैपकिन लेकर फोटो पोस्ट करने का चैलेंज सबके सामने रखा और अब वह हेल्थ फिटनेस की तरफ ध्यान देते हुए कुछ खास करते नजर आएं। 

akshay kumar plays badminton after sanitary napkin challenge video goes viral

हाल ही में अक्षय कुमार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देखा गया। अक्षय कुमार ने वहां मौजूद बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और उन लोगों के साथ एक गेम भी खेला। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बैडमिंटन खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार दिल्ली सरकार के खेलो इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा बने हैं। 
 

 

Dropped by to cheer the players of Khelo India School Games today, a wonderful initiative for development of sports and couldn't resist a quick badminton match 🏸 @officialkheloindia

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

akshay kumar plays badminton after sanitary napkin challenge video goes viral

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बैडमिंटन खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है। अक्षय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar plays badminton after sanitary napkin challenge video goes viral

अक्षय कुमार ने इवेंट के बाद मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने फिल्म 'पैडमैन' को लेकर भी चर्चा की। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और सोनम कपूर अभिनीत यह फिल्म 9 फरवरी 2018 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म 'पैडमैन' को लेकर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने एक कैंपेन चलाया है जिसमें सैनिटरी नैपकिन को हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना होता है। अक्षय कुमार का यह कैंपेन बॉलीवुड और क्रिक्रेट की दुनिया से लेकर आम लोगों में भी चर्चित हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed