{"_id":"5d8729628ebc3e93af0f4da5","slug":"akshay-kumar-shoots-b-praak-music-video-with-nupur-sanon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय ने शूट किया अपना ये पहला म्यूजिक वीडियो, नूपुर सैनन के साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय ने शूट किया अपना ये पहला म्यूजिक वीडियो, नूपुर सैनन के साथ आएंगे नजर
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar, Nupur Sanon
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक के बाद अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अक्षय कुमार जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। यह अक्षय का पहला म्यूजिक वीडियो है। इसमें वह अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। हाल में इसकी शूटिंग मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में की गई। देखिए शूटिंग की कुछ तस्वीरें।
2 of 4
Akshay Kumar
- फोटो : social media
इन तस्वीरों में अक्षय, नूपुर के साथ जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस मौके पर जहां अक्षय पैंट और शर्ट पहने दिखाई दिए तो वहीं नूपुर नीले रंग की शलवार कमीज में नजर आईं। इस म्यूजिक वीडियो का नाम फिलहाल है जिसे अरविंदर खैरा ने निर्देशित किया है। वहीं बी प्राक ने इसे अपनी आवाज दी है।
3 of 4
Akshay Kumar,
- फोटो : social media
बी प्राक एक पंजाबी गायक हैं। जिन्होंने फिल्म केसरी में तेरी मिट्टी गाना गाया था। इसके अलावा प्राक ने अक्षय के लिए दूसरा गाना अली अली गाया था। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर एक सिंगर हैं। वह इससे पहले भी वह कई और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Akshay Kumar,
- फोटो : social media
'फिलहाल' में नूपुर पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। वह जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करेंगी। वहीं अक्षय कुमार की बात करें तो वह हाउसफुल 4 और गुड न्यूज में नजर आएंगे। इसके साथ ही एक्टर लक्ष्मी बम और सूर्यवंशी सरीखी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।