{"_id":"5a696ab74f1c1b92268b6549","slug":"akshay-kumar-to-launch-pad-bank-in-maharashtra-with-devendra-fadnavis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PADMAN की रिलीज से पहले अक्षय का नया धमाका, CM के साथ मिलकर लांच करेंगे बैंक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PADMAN की रिलीज से पहले अक्षय का नया धमाका, CM के साथ मिलकर लांच करेंगे बैंक
Thu, 25 Jan 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के ‘पैडमैन’ जल्द ही ग्रामीण महिलाओं को एक तोहफा देने वाले हैं। बता दें, अक्षय महाराष्ट्र के तमाम जिलों में ग्रामीण महिलाओं के लिए कम कीमत पर सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके लिए वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ मिलकर एक ‘पैड बैंक’ लॉन्च कर रहे हैं।
इस ‘पैड बैंक’ का लाभ पूरे राज्य की बेटियां उठा सकेंगीं। अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया , ‘इसका उद्देश्य महाराष्ट्र को देश का ऐसा पहला राज्य बनाना है जहां मासिक धर्म के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों और मलिन बस्तियों में रहने वाली हर महिला को सैनिटरी पैड्स की सुविधा हो।’
2 of 3
अक्षय की इस अनोखी पहल को ‘पैड बैंक फॉर डॉटर्स ऑफ महाराष्ट्र’ का नाम दिया गया है। बता दें, राज्य सरकार इस प्रयास की घोषणा आगामी हफ्ते में करेगी। खास बात यह है कि सैनिटरी पैड्स डोनेट करके कोई भी शख्स इस आंदोलन से जुड़ सकता है। डोनेट किए गए इन सैनिटरी पैड्स को रूरल और स्लम एरिया में बांटा जाएगा।
3 of 3
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय से जब कहा गया कि क्या वो इस मिशन के बाद सैनिटरी नैपकिन्स पर जीएसटी की दर घटाने के लिए भी केंद्र सरकार से अपील करेंगे, तो उनका कहना था, ‘मुझे लगता है कि महिलाओं के पास इनकी मुफ्त पहुंच होनी चाहिए क्यूंकि मासिक धर्म स्वच्छता कोई लक्ज़री या विलास की चीज नहीं है बल्कि मूलभूत जरुरत है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।