बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विकल खन्ना इस समय परिवार के साथ रणथंभौर में हैं। बॉलीवुड का यह चर्चित कपल अपनी शादी की 21वीं सालगिरह यहीं सेलिब्रेट करेगा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ गाय को दुलारते नजर आ रहे हैं। नितारा गाय के पास जाने से डर रही थी, जिसके बाद अक्षय ने बेटी का हाथ पकड़कर गाय का दुलार करवाया। ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करके पति अक्षय कुमार को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना रणथंभौर में होटल में ही मैरिज एनिवर्सरी मनाएंगे।
Akshay Kumar-Twinkle Khanna Anniversary: ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के बीच शादी की 21वीं सालगिरह पर हुई ये बात, तस्वीर भी साझा की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाय को दुलारते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मिट्टी की खुशबू, गाय को चारा देना, पेड़ों की ठंडी हवाएं... एक अलग ही खुशी है अपने बच्चों को यह सब महसूस कराने में। अब उसे कल (सोमवार) जंगल में टाइगर भी दिख जाए तो सोने पे सुहागा होगा। सुंदर रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण । इस तरह की अविश्वसनीय जगहों के लिए हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करें। आपको बता दें कि अक्षय कुमार सोमवार को सुबह की पारी में परिवार के साथ टाइगर सफारी करने वाले थे लेकिन तेज ठंड और घने कोहरे के कारण उन्होंने सुबह टाइगर सफारी नहीं की। अक्षय अब शाम की पारी में रणथंभौर में टाइगर सफारी करेंगे। वह होटल शेर बाग की पर्सनल जिप्सी से टाइगर सफारी करेंगे।
ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति अक्षय कुमार के साथ फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों रेस्टोरेंट में टेबल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि हमारी 21वीं एनिवर्सरी पर हमारे पास एक चैट है। इसके आगे भी ट्विंकल ने कुछ बातों का जिक्र किया है। ये बातें शायद उनके और अक्षय कुमार के बीच की गई हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 21 साल पूरे होने के मौके पर यह कपल रणथंभौर आया है। अक्षय कुमार हाउसफुल 4 की शूटिंग के दौरान भी रणथंभौर आ चुके हैं। हाउसफुल 4 की शूटिंग रणथंभौर की होटल नाहरगढ़ में हुई थी ।