बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक हॉट और बोल्ड फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें देख उनके फैंस के होश उड़ गए हैं।
सैफ अली खान की 'बेटी' ने कराया बोल्ड फोटोशूट, 90 के दशक की इस मॉडल से है खास रिश्ता
अलाया ने सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अलाया ने सैफ की बेटी का किरदार निभाया था और तब्बू अलाया की मां के किरदार में नजर आई थीं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन इस बार अलाया अपनी किसी फिल्म से नहीं बल्कि एक ग्लैमरस फोटोशूट से सुर्खियां बटोर रही हैं।
अलाया का ग्लैमरस फोटोशूट कोई नई बात नहीं, वे अक्सर ही फोटोशूट करवाती रहती हैं। उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में आप अलाया का बोल्ड अवतार देख सकते हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा, ''मैं स्टूल पर हमेशा ऐसे ही बैठती हूं''।
फिल्म में अलाया एक ऐसी लड़की के किरदार में थीं जो 21 साल की उम्र में अपने पिता से पहली बार मिलती है। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। अलाया को उनके स्टेज नेम अलाया एफ (Alaya F) से जाना जाता है। बता दें कि अलाया फर्नीचरवाला को एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग का भी खूब शौक है। अक्सर वह अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म कलंक के गाने पर परफॉर्म करते हुए एक इंस्टाग्राम रील शेयर की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अलाया एक और गजब कहानी नाम की फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, आदित्य सील और अमृता पुरी मुख्य भूमिका में होंगे।