बॉलीवुड के बहुत से कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने बाल कलाकर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, उर्मिला मातोंडकर, कुणाल खेमू जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है। एक्टर नील नितिन मुकेश भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी बहुत साल पहले एक फिल्म में बाल कलाकार के रूप में काम किया था जिसमें उन्होंने गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया था। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपने एक फैन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
इस फिल्म में नील नितिन मुकेश ने निभाया था गोविंदा के बचपन का किरदार, तस्वीर देख फैंस हो रहे क्यूटनेस के दीवाने
नील नितिन मुकेश फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।इसके अलावा वो अपनी निजी जिंदगी के किस्से भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उस बारे में बताया जब उन्होंने एक फिल्म में गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया था। अब नील का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
उस फिल्म का नाम है 'जैसी करनी वैसी भरनी' जिसमें गोविंदा हीरो के किरदार में थे। 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म में नील ने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। नील के फैन ने एक ट्वीट में वो तस्वीर साझा की है जिसमें एक छोटा सा लड़का स्टेज पर खड़ा माइक पर गाना गाता नजर आ रहा है। ये छोटा लड़का कोई और नहीं बल्कि नील नितिन मुकेश हैं। खुद नील भी अपनी इस पुरानी तस्वीर को देखकर काफी उत्साहित हो गए।
नील ने फिल्म में गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया था और ये उनका कैमियो रोल था। नील के साथ ये तस्वीर साझा करते हुए उनके फैन ने लिखा, 'यूट्यूब पर मुझे ये रैंडम फिल्म 'जैसी करनी वैसी भरनी' मिली और तब मुझे लगा कि इस लड़के का चेहरा नील नितिन मुकेश से काफी मिलता जुलता है। फैन का ये ट्वीट देखकर नील को हंसी आ गई'।
Love you sir. ❤️🤗😘 https://t.co/vYaeJ82rv4