{"_id":"5aaa30fd4f1c1bbd758b5a7f","slug":"alia-bhatt-25th-birthday-here-is-her-affairs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ मल्होत्रा ही नहीं इस अरबपति बिजनेसमैन के साथ भी जुड़ चुका है आलिया भट्ट का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ मल्होत्रा ही नहीं इस अरबपति बिजनेसमैन के साथ भी जुड़ चुका है आलिया भट्ट का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ALIA BHATT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपने 6 साल के छोटे से करियर में अलग-अलग तरह के किरदार कर खुद को एक बेहतरीन अदाकारा साबित किया है। 6 साल के करियर में आलिया भट्ट का नाम कई सेलिब्रिटीज से जुड़ चुका है। फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी आलिया 15 मार्च को 25वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए हम जानते हैं उनके अफेयर्स के कुछ किस्से।
2 of 4
alia bhatt
आलिया ने साल 2012 में धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से इंडस्ट्री में कदम रखा। यह फिल्म हिट रही साथ ही आलिया के करियर ने पहली ही फिल्म से रफ्तार पकड़ ली। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में थे। आलिया का नाम सबसे पहले उनके को स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा। हालांकि दोनों ने कभी अपने अफेयर की बात को कबूला नहीं लेकिन दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे यह बात किसी से छुपी नहीं थी। आलिया और सिद्धार्थ अक्सर एक-दूसरे के घर पर देखे गए। पिछले ही साल दोनों का ब्रेकअप हो गया।
3 of 4
Alia Bhatt
सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे में एक दिलचस्प बात सुनने को मिली कि वह इसी साल रणबीर कपूर के साथ शादी करने वाली हैं। इस बात को हवा दी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने। नेहा धूपिया ने अपने शो में जब मनीष मल्होत्रा से सवाल पूछा कि 2018 में बॉलीवुड के ऐसे कौन से दो लोग है जिनमें अफेयर हो सकता है। इस सवाल पर मनीष ने काफी दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा इस साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक हो सकते हैं। बता दें कि, मनीष मल्होत्रा आलिया भट्ट के काफी करीबी माने जाते हैं हालांकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस तरह की किसी भी खबर से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
alia bhatt
- फोटो : dharma production
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया बिजनसमैन केविन मित्तल को डेट कर रही हैं। केविन अरबपति बिजनसमैन सुनील मित्तल के बेटे हैं। इसके अलावा मैसेंजर ऐप 'हाइक' के फाउंडर भी हैं। आलिया और केविन की पहली मुलाकात अक्टूबर 2017 में वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के दौरान हुई थी हालांकि बाद में आलिया ने ऐसी किसी भी खबर से इनकार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।