फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: साड़ी पहने आलिया भट्ट ने शेयर कीं अपनी तस्वीरें, कातिलाना अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

Sat, 12 Feb 2022 10:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 10:54 PM IST
सार

हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री की खूबसूरती देखते ही हर कोई अपना दिल हार बैठा है। खूबसूरती से भरपूर आलिया का यह रूप उनके फैंस का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन
Alia Bhatt: Alia Bhatt shares her pictures wearing a saree fans go crazy seeing her killer style
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अफकमिंग फिल्म गंगूबाई कठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के साथ ही वह अपनी शादी की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री की खूबसूरती देखते ही हर कोई अपना दिल हार बैठा है। खूबसूरती से भरपूर आलिया का यह रूप उनके फैंस का दिल जीत रहा है।

अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में वह सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। ब्लैक बॉर्डर वाली इस साड़ी के साथ आलिया ने काले रंग का स्वीवलेस ब्लाउज भी कैरी किया है। इसके अलावा अपने इस गेटअप के साथ उन्होंने झुमके और एक अंगूठी भी पहन रखी है।

 

Alia Bhatt: Alia Bhatt shares her pictures wearing a saree fans go crazy seeing her killer style
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, यह साड़ी पसंद है। वहीं उनकी इस तस्वीर पर अभिनेत्री के फैंस लगातार लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही शेयर की गईं इन तस्वीरों को अब तक 7 लाख 54 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वही अभिनेत्री के इस पारंपरिक लुक को देख फैंस उनकी खूबसूरती और सादगी की जमकर तारीफ ही कर रहे हैं।

Alia Bhatt: Alia Bhatt shares her pictures wearing a saree fans go crazy seeing her killer style
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री ने साड़ी में अपनी तस्वीरों को शेयर किया हो। एक्ट्रेस पहले भी साड़ी में अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों में गुलाब और कानों में झुमके पहन रखे थे, जो उनके लुक में चार चांद लगाते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt: Alia Bhatt shares her pictures wearing a saree fans go crazy seeing her killer style
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री गंगूबाई का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed