फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया ने फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग के बारे में किया बड़ा खुलासा, खोल दिया ये राज

Sun, 14 Jan 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt announced Gully Boy shooting on Twitter, said Such a special film for me
बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ खास बात सामने आई है। ये जानकारी खुद आलिया ने दी है। खास बात ये है कि 'गली ब्वॉय' ऐसी फिल्म होगी जिसमें रणवीर और आलिया पहली बार एक साथ नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में ये दोनों स्टार अलग तरह के रोल में भी दिखाई देंगे। 
Alia Bhatt announced Gully Boy shooting on Twitter, said Such a special film for me
दरअसल आलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। आलिया ने फिल्म की शूटिंग की घोषणा करते हुए खुशी भी जाहिर की है। फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग के पहले दिन के बारे में ट्वीट करते हुए आलिया ने लिखा है कि आखिकार ये 'गली ब्वॉय' का पहला दिन है। कई कारणों से यह बहुत ही खास फिल्म है। आलिया ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस से शुभकामनाएं भी मांगी है। 
Alia Bhatt announced Gully Boy shooting on Twitter, said Such a special film for me
वहीं आलिया के इस ट्वीट को रणवीर ने रिट्वीट किया। इतना ही नहीं आलिया ने फिल्म 'गली ब्वॉय' के सेट की वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। फराहन अख्तर की बहन जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्ट्रीट रैपर्स के बारे में है जिसमें रणवीर खुद रैपर बनेंगे। 'गली ब्वॉय' को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी एक्सल एंटरटेनमेंट और जोया के हाल ही में लॉन्च हुए बैनर 'टाइगर बेबी' के अंतर्गत प्रोड्यूस करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt announced Gully Boy shooting on Twitter, said Such a special film for me
इस फिल्म में रणवीर और आलिया के साथ कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म मे कल्कि भी एक रैपर की भूमिका में दिखाई देंगी। आपको बता दें कि इससे पहले कल्कि कोचलिन, जोया की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और अभय देओल के साथ नजर आई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed