कपूर खानदान की बहु और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने जीवन के सबसे खुशनुमा पलों को जी रही हैं। इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में गिने जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वह अपने घर के नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही अपने बच्चे के स्वागत में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। आलिया अपने प्रेग्नेंसी के इस सफर को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कपल के फैंस भी आलिया की बेबी बंप के साथ नई-नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं जैसे-जैसे आलिया की डिलीवरी डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की बेसब्री बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आलिया के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, आज अभिनेत्री के बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं और छा भी गई हैं। अभिनेत्री के लिए यह सेरेमनी काफी खास रही।
Alia Bhatt: सामने आईं आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की तस्वीरें, अभिनेत्री की सादगी ने जीता फैंस का दिल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब जल्द ही अपनी पैरेंटहुड जर्नी शुरू करने जा रहे हैं। कपल ने अपने इस खूबसूरत सफर को और यादगार बनाने के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया था। जिसमें आलिया की सादगी ने एक बार फिर सबका मन मोह लिया। बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों में मॉम-टू-बी आलिया ने येलो कलर का सिंपल अनारकली सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हल्के मेकअप, खुले बालों और बड़े से मांग टीके के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने वाली आलिया का चेहरा प्रेग्नेंसी ग्लो के कारण जगमगा रहा है। उनके मुखड़े पर प्यारी सी स्माइल ने आलिया की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।
Amitabh Bachchan: लोगों को करोड़पति बनाने वाले बिग बी जब खुद हो गए दिवालिया, गिरवी रखना पड़ा था बंगला
KBC 14: ‘केबीसी 14’ के मंच पर ऐसा क्या हुआ कि अभिषेक बच्चन को देख रो पड़े अमिताभ बच्चन, वायरल हो रहा वीडियो
आपको बता दें आलिया भट्ट को हाल ही में टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया ने स्पीच के दौरान अपने बेबी को लेकर कई खुलासे किए हैं, जिसमें एक खुलासा यह भी था कि उनके बेबी ने उन्हें स्पीच के दौरान ही किक मारी। लेकिन उन्होंने किसी को इसका एहसास नहीं होने दिया। अपने प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान भी आलिया भट्ट ने पूरी एक्टिव नेस के साथ काम किया है।
Brahmastra vs Sanju: अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रणबीर, 100 करोड़ में बनी इस फिल्म से पीछे रही ब्रह्मास्त्र