फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Ranbir: एकसाथ भिड़ेंगे आलिया और रणबीर कपूर, 'एनिमल' या 'हार्ट ऑफ स्टोन' कौन मारेगा बाजी?

Thu, 19 Jan 2023 04:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 19 Jan 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt heart of stone and ranbir kapoor animal both movies release on 11 august
एनिमल, हार्ट ऑफ स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी रील और रियल लाइफ दोनों में ही खूब पसंद की जाती है। दोनों ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। पिछले साथ दोनों पहली बार एकसाथ ब्रह्मास्त्र में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। बता दें कि हाल ही में माता-पिता बने ये स्टार्स अब अपनी जिंदगी में फिर से खूब एक्टिव हो गए हैं। पिछले दिनों आलिया भट्ट की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज डेट सामने आ गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस साल दोनों पति-पत्नी की फिल्में क्लैश करने जा रही हैं।

Alia bhatt heart of stone and ranbir kapoor animal both movies release on 11 august
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

पिछले साल आलिया भट्ट अपनी फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हुई थीं। वहीं से उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना सभी को दी थी। बता दें कि उस समय आलिया की प्रेग्नेंसी के शुरूआती महीने चल रहे थे। अभिनेत्री हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पिछले दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई थी। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है।


इसे भी पढ़ें- Bollywood Couples: फैंस को पसंद नहीं आए इन एक्ट्रेस के लाइफ पार्टनर, 'बेमेल जोड़ी' बताकर खूब किया ट्रोल
Alia bhatt heart of stone and ranbir kapoor animal both movies release on 11 august
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : insta

यह दिन आलिया भट्ट के लिए बहुत खास होने वाला है, क्योंकि उनके पति रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी इसी तारीख को रिलीज होनी है। ऐसे में यह तो रणबीर के लिए भी खुशी की बात है कि दोनों पति-पत्नी की फिल्में एक ही दिन में रिलीज होने जा रही हैं। एनिमल संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित एक क्राइम ड्रामा है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो कि हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt heart of stone and ranbir kapoor animal both movies release on 11 august
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta

अब देखना यह है कि किसी फिल्म की रिलीज डेट बदलती है या फिर दोनों अपने तय दिन पर रिलीज होंगी। अगर ऐसा होगा तो किस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया जाएगा। बता दें कि रणबीर की एनिमल में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं हार्ट ऑफ स्टोन में गैल, जेमी और आलिया भट्ट के अलावा सोफी ओकोनेडो, मैथियास श्वेघोफर, जिंग लुसी और पॉल रेडी भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed