फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: बेटी के जन्म के बाद आलिया भट्ट के करियर पर लगेगा ब्रेक? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Wed, 01 Feb 2023 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Feb 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt opens up on Balancing Work Life after Raha Birth Says My first Priority is my Daughter
alia bhatt - फोटो : instagram

आलिया भट्ट अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। बीते वर्ष नवंबर में आलिया ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया। आलिया के फैंस उन्हें जल्द से जल्द पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद निजी जिंदगी और पेशेवर जिंदगी में बेहतर तरीके से सामंजस्य बिठाना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। हाल ही में आलिया ने वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर अपनी इन्हीं योजनाओं पर बात की। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी और परिवार की जिम्मेदारी के बीच कैसे सामंजस्य रखेंगी? आइए जानते हैं...


Manoj Tiwari: काशी के मंदिर में गाना गाने से चमकी थी मनोज तिवारी की किस्मत, पहले आश्रम में बनाते थे रोटियां

Alia Bhatt opens up on Balancing Work Life after Raha Birth Says My first Priority is my Daughter
alia bhatt sweater - फोटो : instagram

हाल ही में एक बातचीत के दौरान आलिया से पूछा गया कि क्या फैमिली लाइफ पर फोकस करने के चलते उनके करियर में सुस्ती आएगी? इस पर उन्होंने कहा, 'मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। फिलहाल मेरी लाइफ में मेरी पहली प्राथमिकता मेरी बेटी है। लेकिन, सिनेमा और फिल्म मेरा पहला प्यार है। मैं अपना बेहतर देने की कोशिश करूंगी। शायद क्वांटिटी की जगह क्वालिटी पर ध्यान रहेगा, जो बुरी बात नहीं है।'
Anupamaa: महाकालेश्वर दर्शन करने पहुंची 'अनुपमा', कहा-  बाबा महाकाल के आशीर्वाद से मिला सीरियल में काम का मौका

Alia Bhatt opens up on Balancing Work Life after Raha Birth Says My first Priority is my Daughter
Alia Bhatt - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसी में आलिया यह बातें कहती नजर आ रही हैं। आलिया की बातें सुनकर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बेटी को जन्म देने के बाद आप इतनी जल्दी नॉर्मल लाइफ में लौट आई हो। आप प्रेरणा हो।' यूजर्स आलिया के ग्लो और फिटनेस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt opens up on Balancing Work Life after Raha Birth Says My first Priority is my Daughter
Alia Bhatt - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और करीब 400 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। हाल ही में शाहरुख खान की 'पठान' ने 'ब्रह्मास्त्र' का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस पर आलिया का कहना है, 'हम बेहद खुश हैं। 'पठान' सिर्फ ब्लॉकबस्टर नहीं है, बल्कि संभवतः भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबलस्टर होगी। इस पल के लिए हम शुक्रगुजार हैं और प्रार्थना करते हैं कि यही होता रहे। हर नई फिल्म ऐसे ही रिकॉर्ड तोड़ती रहे।' वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसमें वह कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
Urofi Javed: इंसान की चमड़ी से बनेगी उर्फी की अगली ड्रेस? बोलीं- किसी को मारकर उसकी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed