सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर संग शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अभी तो मैं बहुत छोटी हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 23 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Reveals When She Will Get Married With Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर आलिया भट्ट

बॉलीवुड की राजी गर्ल आलिया भट्ट और रॉकस्टार एक्टर रणबीर कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद से आलिया और रणबीर हर इवेंट और फंक्शन में साथ नजर आने लगे  इस कपल को साथ देखकर हर किसी के मन में अब ये ही सवाल आता कि दोनों शादी कब करेंगे। गौरतलब है कि फैंस के मन में उमड़ रहे इस सवाल का जवाब आलिया भट्ट ने दे दिया है।

Trending Videos
Alia Bhatt Reveals When She Will Get Married With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट

बता दें कि बॉलीवुड में शादी का सीजन पिछले 2 सालों से चरम पर है। आए दिन कोई ना कोई सेलेब शादी के बंधन में बंधा नजर आता है। अभी तक दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, नेहा धुपिया, सोनम कपूर जैसी टॉप एक्ट्रेसेज भी शादी कर चुकी हैं। ऐसे में आलिया से भी शादी को लेकर अक्सर सवाल पूछे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Reveals When She Will Get Married With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt

हाल में आलिया से जब एक बार फिर शादी का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'आज कल हर कोई मुझसे ये ही सवाल कर रहा है। मैं अभी सिर्फ 25 साल की हूं और अभी इतनी जल्दी शादी कैसे कर सकती हूं? आलिया ने कहा कि, 'अगर आपको सवाल करना है ही है तो मेरे काम के बारे में करें। शादी जब भी होगी बता दिया जाएगा'।

Alia Bhatt Reveals When She Will Get Married With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट

गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक मीडिया में ऐसी खबरें भी आने लगी थीं कि रणबीर और आलिया ने सगाई कर ली और जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि बाद में इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया गया था। वहीं अब आलिया ने खुद साफ साफ शब्दों में कह दिया है कि शादी के लिए उनकी उम्र अभी कम है और इस वक्त वो अपने करियर पर ही ध्यान देना चाहती हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt Reveals When She Will Get Married With Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

बता दें कि रणबीर भी शादी के मामले पर हमेशा गोल मोल ही जवाब देते नजर आते हैं। आलिया से पहले रणबीर दीपिका और कैटरीना के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि ब्रेकअप के बाद रणबीर आलिया के करीब आ गए। शादी की बात पर रणबीर भले ही सीधा जवाब ना दे पाएं, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने आलिया के लिए अपना प्यार दुनिया के सामने दिखाया है। फिलहाल फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि ये कपल अपनी शादी की खुशखबरी कब देता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed