बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें दोस्त, रिश्तेदार से लेकर फैंस तक शुभकामनाएं दे रहे हैं। बहू आलिया भट्ट ने भी उन्हें बर्थडे के अवसर पर खास अंदाज में विश किया है। एक्ट्रेस ने अपनी सास नीतू कपूर संग बेहद प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों के बीच मां बेटी की तरह प्यार देखा जा सकता है। इसी के साथ आलिया ने प्यारा सा नोट भी लिखा है।
Neetu Kapoor Birthday: आलिया ने सास नीतू कपूर के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- दादी मां...'
आलिया ने साझा किया प्यारा सा नोट
आलिया भट्ट ने नीतू कपूर के जन्मदिन पर अपनी हल्दी सेरेमनी की अनदेखी पिक्चर शेयर की है, जिसमें नीतू उनका माथा चूमती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत सोल को जन्मदिन की शुभकमानाएं..मेरी सास/मेरी दोस्त/ जल्द ही बड़ी मां (दादी) बनने वाली हैं...लव यू सो सो मच'।
नीतू कपूर ने बरसाया बहू पर प्यार
आलिया की इस स्टोरी को नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम से रीशेयर किया है और अपनी बहू पर प्यार बरसाया है। नीतू ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'लव यू सो मच'। इसके अलावा नीतू कपूर ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की वीडियोज और तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें कपूर परिवार के सभी लोग सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं।
आलिया और नीतू कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात करें नीतू कपूर की उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' से बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है और इसके अलावा वह एक रियलिटी शो को भी जज करती दिखाई दी थीं। वहीं आलिया भट्ट की रणबीर कपूर संग फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अलावा फिल्म डार्लिंग्स में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही आलिया के हाथ में एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है।
कमेंट
कमेंट X