अपने डांस मूव्स और सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी किसी तस्वीर या सर्जरी के चलते नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर है। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार के बीच ऑल इज नॉट वेल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा क्यों कहा जा रहा है और आखिर क्यों दोनों के अलग होने या उनके बीच कुछ गड़बड़ होने की खबरें सामने आ रही हैं?
मौनी रॉय का होने वाला है तलाक? पति सूरज नांबियार से अलग होने की चर्चाएं; क्यों लग रहे ये कयास; फैंस हुए चिंतित
Mouni Roy: मौनी रॉय की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। क्या वो जल्द ही अपने पति से सूरज नांबियार से तलाक लेने वाली हैं? जानिए आखिर क्यों हो रहीं ऐसी चर्चाएं और क्या है सच्चाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, मौनी ने डिलीट की फोटोज
मौनी रॉय और सूरज नांबियर के बीच सबकुछ सही न होने की खबरें तब फैलनी शुरू हुईं, जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नोटिस किया कि कपल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। न तो मौनी रॉय के फॉलोइंग में सूरज नांबियर का नाम दिखाई दे रहा है और न ही सूरज नांबियार इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय को फॉलो करते नजर आ रहे हैं।
यही नहीं मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सूरज के साथ वाली सारी पोस्ट व तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। बस इसी से दोनों के बीच सबकुछ ठीक न होने के कयास लगाए जाने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय ने भी पिछले काफी वक्त से पति सूरज नांबियार के साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई चिंता
मौनी और सूरज के बीच यह बदलाव सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय बन गया। यूजर्स ने उनकी ऑनलाइन मौजूदगी में आए इस बदलाव पर बात करना शुरू कर दिया। एक ओर जहां मौनी के फैंस ने इस पर चिंता जताई और आखिर असलियत क्या है ये जानने की कोशिश की?
वहीं दूसरे ओर कई फैंस दोनों के अलग होने के कयास भी लगाने लगे हैं। एक यूजर ने दोनोंं को ग्रेट कपल बताते हुए लिखा, ‘प्लीज हमें ये न सुनाना कि आप दोनों तलाक ले रहे हो। प्लीज अपना मैटर सॉल्व करलो और दोनों साथ में हो जाओ।’ एक यूजर ने सूरज नांबियार से पूछा कि आपने अपनी शादी की तस्वीरें क्यों डिलीट कर दीं? क्या जल्द ही दोनों का तलाक होने वाला है?

2022 में हुई थी मौनी और सूरज की शादी
मौनी और सूरज ने तीन साल तक साथ रहने के बाद साल 2022 में गोवा में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2019 में नए साल के मौके पर दुबई में हुई थी। उनकी शादी कैंडोलिम स्थित हिल्टन गोवा रिजॉर्ट में हुई। समारोह में मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं का पालन किया गया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टेलीविजन से अपनी शुरुआत करने वाली मौनी रॉय अब फिल्मों में भी एंट्री कर चुकी हैं। वो बॉलीवुड की कई प्रमुख फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इनमें ‘गोल्ड’, ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’, ‘मेड इन चाइना’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अब मौनी जल्द ही वरुण धवन के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगी। डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।