{"_id":"6a029437f2f21f29b2023f57","slug":"box-office-collection-krishnavataram-part-1-vs-daadi-ki-shaadi-raja-shivaji-bhooth-bangla-dhurandhar-2-ek-din-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकेंड के बाद क्या रहा ‘कृष्णावतारम’ और ‘दादी की शादी’ का हाल? जानें ‘राजा शिवाजी’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकेंड के बाद क्या रहा ‘कृष्णावतारम’ और ‘दादी की शादी’ का हाल? जानें ‘राजा शिवाजी’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Tue, 12 May 2026 08:18 AM IST
सार
Box Office Collection: सिनेमाघरों में बनीं ‘कृष्णावतारम’, ‘दादी की शादी’ और ‘राजा शिवाजी’ का सोमवार को कैसा रहा प्रदर्शन और हुई कितनी कमाई? यहां जानें बॉक्स ऑफिस की पूरी रिपोर्ट…
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में चल रही हैं। इनमें एक्शन, हिस्टोरिकल से लेकर कॉमेडी, ड्रामा और रोमांटिक फिल्में तक बनी हुई हैं। 'कृष्णावतराम पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में लोगों को प्रभावित कर रही हैं। वहीं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 25 दिनों बाद भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। जानते हैं कि सोमवार को कैसा बीता इन सभी फिल्मों का दिन?
2 of 7
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कृष्णावतारम पार्ट 1
भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला को दिखाने वाली ‘कृष्णावतराम’ लोगों को प्रभावित कर रही है। अब फिल्म ने पांचवें दिन अपने पहले सोमवार को 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 8.72 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है।
3 of 7
दादी की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दादी की शादी
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म को क्रिटिक्स से तो मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी है। वीकेंड के बाद एक बार फिर फिल्म की कमाई लुढ़की है और सिर्फ लाखों में सिमटकर रह गई है। सोमवार को अपने चौथे दिन ‘दादी की शादी’ सिर्फ 50 लाख रुपए ही जुटा पाई। इस तरह से चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 3.95 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राजा शिवाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ अपने दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। अपने 11वें दिन दूसरे सोमवार को भी ‘राजा शिवाजी’ ने 2.40 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि 11 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 70.66 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'एक दिन'
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन
आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। शुरुआती तीन दिनों के अलावा फिल्म किसी भी दिन करोड़ों में कमाई नहीं कर सकी। 11वें दिन अपने दूसरे सोमवार को तो ‘एक दिन’ सिर्फ 2 लाख रुपए ही जुटा पाई। यही कारण है कि 11 दिनों में ‘एक दिन’ महज 4.25 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।