सब्सक्राइब करें

Bhooth Bangla: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने 250 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें 25वें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 11 May 2026 09:52 PM IST
सार

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज 25वें दिन फिल्म ने सोमवार को कैसा प्रदर्शन किया है?
 

विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25 akshay kumar horror comedy film worldwide collection
फिल्म 'भूत बंगला' का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। आज फिल्म की रिलीज को पूरे 25 दिन हो चुके हैं। आज सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। जानिए आज फिल्म ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।

Trending Videos
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25 akshay kumar horror comedy film worldwide collection
भूत बंगला - फोटो : X

हफ्तों के अनुसार 'भूत बंगला' का कलेक्शन

  • अक्षय की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था
  • 'भूत बंगला' ने दूसरे हफ्ते में कुल 43.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो पहले हफ्ते के मुकाबले कम रही
  • प्रियदर्शन की इस फिल्म की तीसरे हफ्ते की कमाई पहले हफ्तों के मुताबिक और भी कम हो गई। इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 21.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25 akshay kumar horror comedy film worldwide collection
भूत बंगला - फोटो : X
25वें दिन का कलेक्शन
'भूत बंगला' ने 22वें दिन चौथे शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 23वें दिन अक्षय की इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 24वें दिन रविवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं आज 25वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। आज 25वें दिन चौथे सोमवार को 'भूत बंगला' ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो अभी बढ़ेगा। अक्षय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 159.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Aakhri Sawal Premiere: दिल्ली में होगा 'आखिरी सवाल' का भव्य प्रीमियर, कौन-कौन होगा शामिल; जानें सही तारीख
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25 akshay kumar horror comedy film worldwide collection
भूत बंगला - फोटो : X

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
फिल्म 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड में अच्छा कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां इसके कदम 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं वर्ल्डवाइड में इसने 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 253.04 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है, जो पहले ही पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25 akshay kumar horror comedy film worldwide collection
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' की स्टार कास्ट
'भूत बंगला' एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने निर्मित किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार हैं। 


यह भी पढ़ें: Peddi Trailer: राम चरण-जान्हवी की 'पेद्दी' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? निर्माताओं ने जारी किया दमदार नया पोस्टर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed