फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raja Shivaji Box Office Day 10: रितेश की 'राजा शिवाजी' ने वीकेंड पर की मोटी कमाई, जानें आज रविवार का कलेक्शन

Sun, 10 May 2026 10:00 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 10 May 2026 10:00 PM IST
सार

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: रितेश देशमुख और जेनेलिया की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज को आज पूरे 10 दिन हो चुके हैं। जानें रविवार को 10वें दिन फिल्म ने कितने की कमाई की है।

विज्ञापन
Raja Shivaji Box Office Collection Day 10 Riteish Deshmukh genelia salman khan film
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को आज पूरे 10 दिन हो चुके हैं। जानिए आज दूसरे रविवार को फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा?

 
Raja Shivaji Box Office Collection Day 10 Riteish Deshmukh genelia salman khan film
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
 
'राजा शिवाजी' का अब तक का कलेक्शन
पहला दिन 11.35 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 10.55 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 12 करोड़ रुपये
चौथा दिन 5.60 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 4.90 करोड़ रुपये
छठा दिन 4.25 करोड़ रुपये
सातवां दिन 4 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता (कुल कलेक्शन) 52.65 करोड़ रुपये
8वां दिन 3.20 करोड़ रुपये
9वां दिन 5.60 करोड़ रुपये
आज 10वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
Raja Shivaji Box Office Collection Day 10 Riteish Deshmukh genelia salman khan film
राजा शिवाजी - फोटो : एक्स
'राजा शिवाजी' का 10वें दिन का कलेक्शन
अभिनेता रितेश देशमुख ने फिल्म 'राजा शिवाजी' में महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। अभिनय के अलावा इस फिल्म में रितेश ने निर्देशक की कमान को भी बखूबी संभाला है। आज 10वें दिन 'राजा शिवाजी' ने दूसरे रविवार को 6.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रितेश की 'राजा शिवाजी' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 67.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Shivaji Box Office Collection Day 10 Riteish Deshmukh genelia salman khan film
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख और सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म की स्टार कास्ट
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। रितेश के अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी और अमोल गुप्ते समेत कई कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का एक कैमियो भी है।

विज्ञापन
Raja Shivaji Box Office Collection Day 10 Riteish Deshmukh genelia salman khan film
भूत बंगला - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से कड़ी टक्कर
‘राजा शिवाजी’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कपिल शर्मा और नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ के अलावा अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से है। 'भूत बंगला' ने 24वें दिन 3.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 158.70 करोड़ रुपये हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: सुजैन खान ने 'मदर्स डे' पर अपनी मां जरीन को किया याद, दी श्रद्धांजलि; ऋतिक ने लिखा- 'हमें उनकी बहुत याद...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed