अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की कमबैक फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते पूरे कर चुकी है। फिल्म अब अपने चौथे हफ्ते में भी अच्छे नंबर्स हासिल कर रही है। फिल्म के अब 23वें दिन की कमाई सामने आ गई है। जानते हैं कि 23वें दिन कितना रहा कलेक्शन?
चौथे हफ्ते भी अच्छे नंबर हासिल कर रही ‘भूत बंगला’, ‘कृष्णावतारम’ और ‘राजा शिवाजी’ के सामने ऐसी रही कमाई
Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 23 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। जानिए कैसी रही कमाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23वें दिन की कमाई
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर 23 दिन पूरे कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने 23वें दिन अपने चौथे शनिवार को 2.98 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 23 दिनों में 154.73 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
‘भूत बंगला’ का अब तक का कलेक्शन
- ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 12.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
- इसके बाद शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 58 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।
- जबकि अपने पहले हफ्ते में ‘भूत बंगला’ ने 84.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
- दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपए की कमाई की।
- फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में और भी गिरावट आई और कलेक्शन सिर्फ 21.85 करोड़ रुपए ही रह गया।
- अब चौथे हफ्ते फिल्म फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
नई रिलीज फिल्मों के बीच भी बनी है ‘भूत बंगला’
‘भूत बंगला’ कई नई रिलीज फिल्मों के सामने भी मजबूती से टिकी हुई है। ‘भूत बंगला’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’, ‘दादी की शादी’, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। लेकिन इन सभी फिल्मों के बीच भी ‘भूत बंगला’ लगातार न सिर्फ बनी हुई है, बल्कि करोड़ों में कमाई भी कर रही है।
14 साल बाद वापस आई अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी
फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है। बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। फिर वही महल में अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे और सब कुछ होता है और नए-नए राज सामने आते हैं।
‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।