सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में काम करते हुए पांच दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। उन्होंने इन पांच दशकों में अपने हुनर के दम पर बॉलीवुड में एक ऐसी पहचान बनाई है, जिसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। अभिनेता ने अपनी अदायगी के आगे बड़े-बड़े सितारों को झुकने पर मजबूर किया है। लेकिन इतने समय से बॉलीवुड के महानायक बन अपने जीवन के स्वर्णिम साल बिताने वाले बिग बी हॉलीवुड में केवल एक ही फिल्म में नजर आए हैं। अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके 80 साल को सलाम करने के लिए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको उनकी एकलौती हॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं बिग बी से जुड़ा यह किस्सा...
80 साल-80 किस्से: द लिविंग लेजेंड को हॉलीवुड में देख निराश हुए थे दर्शक, चंद सेकंड के रोल पर उठाए थे कई सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर रोज नए कलाकार आते हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन जैसा सितारा कई दशकों में सिर्फ एक ही होता है। सदी के महानायक अमिताभ ने साल 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत की थी और उनका जादू अभी तक बरकरार है। बिग बी भारतीय सिनेमा ने उन चंद अभिनेताओं में से हैं, जो अपने फिल्मी सफर को 80 साल की उम्र तक कायम रख पा रहे हैं। आज भी फैंस स्क्रीन पर अमिताभ को देखने के लिए उतने ही उत्सुक रहते हैं, जितने पहले कभी रहते थे। हालांकि, इतने लंबे और बेहतरीन करियर के बावजूद अमिताभ का हॉलीवुड का सफर महज चार मिनट तक का रहा है। आज के जमाने में जहां हर अभिनेता हॉलीवुड फिल्मों मे अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर एक ग्लोबल आईकॉन बनना चहा रहा है, इसमें बिग बी का नाम भी शामिल हैं।
Amitabh Bachchan: फिल्मी पर्दे ही नहीं सोशल मीडिया के भी शहंशाह हैं बिग बी, कई यंग कलाकारों को देते हैं टक्कर
ऐसा नहीं है कि अमिताभ किसी हॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आए हैं, लेकिन उनका सफर विदेशी फिल्मों में बहुत ही छोटा रहा है। दरअसल, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबी' से अपना हॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। इस फिल्म में बिग बी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ एक 'गैम्बलर' की भूमिका में थे, जो सिर्फ चार मिनट का रोल थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए बिग बी ने फीस लेने से इनकार कर दिया था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में ऑस्कर विनिंग एक्टर लियोनार्डो डी कैपरियो और टोबी मैग्वायर के साथ स्क्रीन साझा की थी।
Amitabh Bachchan: बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल
'द लिविंग लेजेन्ड ऑफ इंडियन सिनेमा' कहलाने वाले अमिताभ को इस फिल्म में महज इतने छोटा सा कैमियो करते देख भारतीय दर्शक काफी निराश हुए थे। बाॅलीवुड के महान अभिनेताओं में से एक अमिताभ बच्चन के फैंस ने उस समय तरह-तरह के सवाल किए थे, जिनमें से एक था कि आखिर ऐसे दिग्गज अभिनेता को यह पलक झपकते ही गायब हो जाने वाला रोल करने की क्या जरूरत आन पड़ी थी? क्या सोच कर उन्होंने हाॅलीवुड की इस फिल्म को करने के लिए हां बोली? इस फिल्म में उनको ऐसा रोल करते देखकर सभी को बड़ी निराशा हाथ लगी थी। किसी को भी यकीन ही नहीं हो रहा था कि बाॅलीवुड के शहंशाह ने इस पांच मिनट से भी कम रोल क्यों किया। बाद में अमिताभ ने सामने आकर कहा था कि वह इसे अपना हॉलीवुड डेब्यू नहीं मानते हैं।
Amitabh Bachchan: 22 साल पहले अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर रखा था कदम, टेलीविजन पर भी बजा बिग बी का डंका