{"_id":"5b25de594f1c1bfa6e8b85d5","slug":"amitabh-bachchan-and-shah-rukh-khan-will-seen-in-upcoming-film-bada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 साल बाद एक बार फिर साथ आएंगे अमिताभ-शाहरुख, इस बड़े बजट की फिल्म में दिखेगी जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 साल बाद एक बार फिर साथ आएंगे अमिताभ-शाहरुख, इस बड़े बजट की फिल्म में दिखेगी जोड़ी
Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दो बड़े स्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के आज लाखों-करोड़ों फैंस हैं। वहीं इन दोनों के फैंस भी इन्हें बड़े परदे पर एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। पता हो कि यह दोनों स्टार फिल्म ‘मोहब्बतें’ और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। इन्होंने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट भी दी हैैं।
2 of 4
लंबे समय से बड़े परदे से दूर हो चुकी इन दोनों मेगास्टार की जोड़ी एक बार फिर से बड़े परदे पर धमाल मचाने वाली है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘बड़ा’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की तैयारी इन दोनों जोरों पर है।
3 of 4
खबर है कि फिल्म ‘बड़ा’ को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जाएगा। फिलहाल फिल्म से जुड़ी कोई और खास बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा कि यह बड़े बजट की फिल्म होगी। बता दें की शाहरुख और अमिताभ फिल्म ‘मोहब्बतें’ और 'कभी खुशी कभी गम' के अलावा 'पहली', 'कभी अलविदा ना कहना', 'वीर-जारा' और 'भूतनाथ' (आखिरी बार साल 2014 में ) जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बात करें इन दोनों स्टार की अपकमिंग फिल्मों की तो अमिताभ बच्चन फिल्म ‘102 नॉट आउट’ हिट देने के बाद फिल्म‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के अलावा रणबीर और आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘बदला’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वहीं शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' भी काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों नासा में चल रही है। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।