77 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन जिस फुर्ती के साथ काम करते हैं, उन्हें देखकर कोई 18 साल का युवा भी शरमा जाए। फिल्म से वक्त मिलता है तो टीवी पर आ जाते हैं और उनसे फ्री होते ही वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाते हैं। करोड़ों फैंस की भावनाओं को ख्याल रखना उन्हें बखूबी आता है। ट्विटर पर उनकी लगातार मौजूदगी और लोगों से जुड़े रहना, ये बताता है कि उम्र की इस दहलीज में भी उनमें ऊर्जा का प्रवाह बिलकुल भी कम नहीं हुआ। हाल ही में अमिताभ का एक ट्वीट अचानक चर्चा में आ गया।
अमिताभ बच्चन बोले, 'शुभ मुहूर्त के पीछे क्यों भागते हो', फैंस से पूछा- कोई दे सकता है जवाब?
उन्होंने ट्वीट किया, 'हम बगैर मुहूर्त के जन्म लेते हैं और बगैर मुहूर्त के हमारी मृत्यु भी हो जायेगी भलीभांति जानते हैं, फिर सारी उम्र शुभ मुहूर्त के पीछे क्यों भागते हैं।' अंत में अमिताभ ने पूछा- कोई दे सकता है जवाब? उनके इस ट्वीट पर फैंस लगातार कमेंट कर जवाब दे रहे हैं।
T 3444 -
"हम बग़ैर मुहूर्त के जन्म लेते हैं और बग़ैर मुहूर्त के हमारी मृत्यु भी हो जायेगी भलीभाँति जानते हैं..
फिर सारी उम्र शुभ मुहूर्त के पीछे क्यूँ भागते हैं...?" ~ Ef Vb
कोई दे सकता है जवाब ????
अमिताभ बच्चन के कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर 40 मिलियन यानी 4 करोड़ फॉलोअर्स हुए थे। उनके फॉलोअर्स में आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स और नेतागण भी शामिल हैं। वो अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें और कविताएं साझा करते रहते हैं। ट्विटर के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी अमिताभ काफी एक्टिव हैं।
वेलेन्टाइन्स डे पर वायरल हुई थी अमिताभ-जया की तस्तवीर
वेलेन्टाइन्स डे के मौके पर अमिताभ और जया की तस्वीर वायरल हुई थी। पहली तस्वीर जहां दोनों के शादी की है तो वहीं दूसरी शादी के सालों बाद किसी समारोह की। बता दें कि अमिताभ और जया 47 साल से एक दूसरे के साथ हैं। 3 जून 1973 को दोनों की शादी हुई थी।