फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: जब हो गया था कांग्रेस का पत्ता साफ, तब अमिताभ ने यूं दिया था गांधी परिवार का साथ

Tue, 11 Oct 2022 12:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Loksabha Election Result Big B Flop In Politics Gandhi Family
amitabh bachchan - फोटो : अमर उजाला

क्या आपको पता है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राजनीति में कदम रखा था? अभिनेता ने अभिनय की दुनिया से ब्रेक लेकर चुनाव लड़ा था। इतना ही नहीं शहंशाह ने भारी मतों से राजनीतिक दांव-पेंच के ज्ञाता हेमवती नंदन बहुगुणा को हरा भी दिया था। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से बिग बी को फिल्मों की दुनिया से निकलकर सियासी दंगल में अपना हाथ आजमाना पड़ा था। पढ़िए पूरा किस्सा...

Amitabh Bachchan Birthday Loksabha Election Result Big B Flop In Politics Gandhi Family
amitabh bachchan, teji bachchan - फोटो : social media

यह बात साल 1984 की है। अमिताभ बच्चन ने अपने दोस्त राजीव गांधी के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और रातनीति में कदम रखने का फैसला किया था। दरसअल, सात साल पहले उत्तर भारत से कांग्रेस का सफाया हो गया था, जिसके बाद राजीव गांधी ने अपनी पार्टी की साख बचाने के लिए बिग बी काे कांग्रेस की टिकट पर इलाहाबाद से चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया। हालांकि, अमिताभ के लिए यह आसान नहीं था। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अमिताभ बच्चन का मुकाबला हेमवती नंदन बहुगुणा से होने वाला था।

80 साल-80 किस्से: रेखा की इस आदत से तंग आ गए थे अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस को दे डाली थी हिदायत

Amitabh Bachchan Birthday Loksabha Election Result Big B Flop In Politics Gandhi Family
amitabh bachchan - फोटो : file photo

इलाहाबाद हेमवती नंदन बहुगुणा का राजनीतिक गढ़ माना जाता था। यूं तो बहुगुणा अविभाजित उत्तर प्रदेश (तब उत्तराखंड राज्य का गठन नहीं हुआ था) के गढ़वाल इलाके के रहने वाले थे लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद में ही हुई थी। बहुगुणा की पत्नी कमला बहुगुणा भी इलाहाबाद की थीं। हालांकि बहुगुणा लखनऊ और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भी सांसद रह चुके थे। लेकिन 1984 में वह इलाहाबाद से लोकदल के उम्मीदवार थे। पूरा विपक्ष उनके पीछे एकजुट था। जिसकी वजह से यह चुनाव एक तरफा नजर आ रहा था।

80 साल-80 किस्से: ऋतिक-शाहरुख को 80 की उम्र में टक्कर देते हैं अमिताभ, जानें आज की पीढ़ी को कैसे बनाया दीवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Loksabha Election Result Big B Flop In Politics Gandhi Family
amitabh bachchan - फोटो : social media

लेकिन जब कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन को चुनावी दंगल में उतारा तो यह मामला दिलचस्प हो गया। अमिताभ तब तक सुपर स्टार बन चुके थे। उनकी कई फिल्में हिट हो चुकी थीं और एंग्री यंग मैन का नौजवानों में बेहद क्रेज था। लेकिन बहुगुणा भी राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने न जाने कितने लोगों की मदद की थी और कई तरह से उपकृत भी किया था। उन्हें चुनाव जीतने और प्रतिद्वंदी को हराने के सारे दांव-पेंच मालूम थे । 

80 साल-80 किस्से: 22 साल पहले मैडम तुसाद में लगा था बिग बी का मोम का पुतला, आज भी बढ़ा रहे म्यूजियम की सुंदरता

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Loksabha Election Result Big B Flop In Politics Gandhi Family
amitabh bachchan - फोटो : file photo

ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अपनी इलाहाबादी छवि भुनाने के लिए सारे फिल्मी हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए। अमिताभ और उनकी अभिनेत्री पत्नी जया बच्चन धीरे-धीरे पूरे इलाहाबाद में छा गए और बहुगुणा को लगने लगा कि उनकी सियासी जमीन खिसक रही है।

80 साल-80 किस्से: 'शहंशाह' के बारे में क्या सोचते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा ने तारीफ में कही थी बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed