{"_id":"5b1a78cc4f1c1b6d4d8b55d5","slug":"amitabh-bachchan-corrects-alia-bhatt-mistake-in-a-hilarious-tweet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बी की तारीफ में आलिया ने कर डाली ऐसी भूल, अमिताभ ने कराया गलती का अहसास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी की तारीफ में आलिया ने कर डाली ऐसी भूल, अमिताभ ने कराया गलती का अहसास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jun 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
alia amitabh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के साथ आलिया भट्ट पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर आलिया कई बार अपनी उत्सुकता मीडिया के साथ शेयर कर चुकी हैं। इस बीच बिग बी के साथ काम करने को लेकर आलिया ने सोशल मीडिया पर ऐसी गलती कर दी जिसका अहसास उन्हें सीनियर बच्चन ने खुलेआम करा दिया।
amitabh
दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के दूसरे शिड्यूल के शूटिंग की तैयारियां शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले आलिया और रणबीर कपूर को भी महबूब स्टूडियो से बाहर निकलते हुए देखा गया था। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया पहली बार न केवल बिग बी बल्कि रणबीर के साथ भी काम कर रही हैं।
आलिया भट्ट
फैंस को अपना एक्साइटमेट दिखाते हुए आलिया ने ट्वीट करते हुए ऐसी गलती कर दी जिसका अहसास उन्हें अमिताभ बच्चन ने दिलाया। आलिया ने ट्वीट किया - 'अमिताभ बच्चन के साथ काम करना अपने आप में ही बड़ी बात है। बिग बी ने अपना काम एक घंटे पहले ही खत्म कर लिया था।'
Working with AB has been supreme greatness! Today @SrBachchan packed up an hour before the actual pack up but he stayed back on set just to give ques! I can’t begin to explain the amount of things I am learning on set just by watching him!!!! 😎😎😎
— Alia Bhatt (@aliaa08) June 7, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh
इसके साथ ही आलिया ने आगे लिखा -' बिग बी सेट पर सिर्फ हम लोगों के लिए रुके। मैं आपको बता नहीं सकती कि आपको देखकर मुझे कितना कुछ सीखने को मिल रहा है। आलिया के इस ट्वीट के बाद अमिताभ ने झट से जवाब दिया। बीग बी ने ट्वीट किया - 'आप बहुत अच्छी हैं।' इसके साथ ही बिग ने आलिया को उनकी गलती का अहसास दिलाया। बिग ने आगे लिखा
ques नहीं बल्कि cues होता है।
ques नहीं बल्कि cues होता है।
Yo .. Alia , you are the best .. thank you for the generosity .. and .. err .. its 'cues' not 'ques' ..😀😀😀🤪🤪🤪😊😊😊🙏🙏 .. you are just tooooo cute !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 7, 2018