अमिताभ बच्चन अक्सर ऐसा पोस्ट कर देते हैं जो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लेता है। ऐसा ही कुछ बिग बी ने हाल ही में किया। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'महान' को रिलीज हुए 37 साल हो चुके हैं। इस मौके पर बिग बी ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन सभी तस्वीरों में से एक तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि इस तस्वीर में बिग बी शॉर्ट्स पहने हुए हैं जिसे उन्होंने बिकिनी तस्वीर लिखकर शेयर किया है।
लालच के कारण अमिताभ बच्चन ने शेयर की ये तस्वीर, हर कोई देख रहा बार-बार
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन काले रंग की लाइनिंग में हॉफ स्लीव की टी-शर्ट पहने हुए हैं। साथ में सफेद रंग का शॉर्ट्स पहना हुआ है। तस्वीर को साझा करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा- 'कोई मुझे बता रहा था कि मुझे इंस्टा पर ज्यादा फॉलोअर्स क्यों नहीं मिल रहे जैसे कि यंग जनरेशन को मिलते हैं। उन्होंने मुझसे कहा क्योंकि आप बिकिनी में तस्वीर नहीं डाल सकते।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा- 'और अचानक मुझे यह मिल गई, बिकिनी तो नहीं है लेकिन कुछ ज्यादा भरा हुआ कीनी है... मेरी फिल्म महान की है...ट्रिपल रोल थे... और आज इसकी रिलीज को 37 साल हो गए।' बिग बी के इस पोस्ट पर लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'पैर बेहतरीन लग रहे हैं। मजाक कर रहा हूं। हमेशा सलामत रहिए।'
अमिताभ बच्चन ने 'महान' फिल्म में ट्रिपल रोल निभाए थे। फिल्म रिलीज को 37 साल होते ही अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने किरदारों की तस्वीर भी साझा की है। एक तस्वीर पर गुरू लिखा है, दूसरे पर अमित और तीसरे पर शंकर। 'महान' में अमिताभ के अलावा वहीदा रहमान, परवीन बाबी, जीनत अमान, अमजद खान, और कादर खान मुख्य भूमिका में थे।
'महान' फिल्म का निर्देशन एस रामानाथन ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। आपको बता दें, बिग बी सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं। खास बात है कि उनके हर पोस्ट यूजर्स भी लगाता प्रतिक्रिया देते रहते हैं।
अमेरिकन फोटोग्राफर ने शेयर की बॉलीवुड सितारों की अनदेखी तस्वीरें, श्रीदेवी से देव आनंद तक आए नजर
कमेंट
कमेंट X