सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

टीवी सीरियल्स से लेकर हॉलीवुड तक, कुछ इस तरह इरफान खान ने अभिनय से जीता था लोगों का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 29 Apr 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan died tv serial to hollywood know about his journey as   an actor
Irrfan Khan - फोटो : file photo

अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाले दिग्गज कलाकार इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह बीते कुछ दिनों से बीमार थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इरफान खान का इंतकाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। उनके इंतकाल से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच शोक का माहौल है। इरफान खान ने बॉलीवुड के ऐसे कलाकार थे जिन्होंने जिस भी पर्दे पर अभिनय किया वहीं पर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी।


 

Trending Videos
Irrfan Khan died tv serial to hollywood know about his journey as   an actor
Irrfan Khan - फोटो : social media

इरफान खान का शुरुआती दौर संघर्षों से भरा था। उन्होंने अभिनय की पढ़ाई एनएसडी से की थी। इसके बाद वह काम की तलाश में मुंबई आए। इरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल 'श्रीकांत' से अपनी शुरुआत की। यह सीरियल साल 1985 में आया था। इसके बाद वह 'भारत एक खोज' सीरियल में नजर आए थे। इरफान खान ने 'चाणक्य' सीरियल में भी काम किया। इस सीरियल में उन्होंने सेनापति भद्रशाल का किरदार निभाया था जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। इनके अलावा इरफान ने और भी कई टीवी सीरियल्स किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan died tv serial to hollywood know about his journey as   an actor
Irrfan Khan - फोटो : file photo

छोटे पर्दे पर इरफान खान ने लंबे समय तक काम किया है। बात करें उनकी फिल्मों की तो उन्होंने शुरुआत साल 1988 में फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से की थी। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम लिटिल राइटर था। इसके बाद उन्होंने 'कमला की मौत', 'एक डॉक्टर की मौत' और 'पिता' सहित कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन तमाम टीवी सीरियल्स और फिल्मों के बाद उन्हें असली पहचान साल 2003 में फिल्म 'हासिल' से मिली।

Irrfan Khan died tv serial to hollywood know about his journey as   an actor
तब्बू और इरफान खान - फोटो : file photo

फिल्म 'हासिल' के लिए इरफान खान को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार मिला। वहीं साल 2005 में फिल्म में वह बतौर मुख्य हीरो नजर आए। उन्होंने फिल्म रोग में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया था। इरफान खान को फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। साल 2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इसके बाद इरफान खान बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता बन गए जो अकेले फिल्म को हिट कराने का दम रखते थे।

विज्ञापन
Irrfan Khan died tv serial to hollywood know about his journey as   an actor
Irrfan Khan - फोटो : instagram

बॉलीवुड के अलावा इरफान खान ने अपने अभिनय की छाप हॉलीवुड सिनेमा में भी छोड़ी। उन्होंने डैनी बॉयल की सुपरहिट फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में काम किया। इस फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार भी मिला। इरफान साल 2009 में फिल्म एसिड फेक्ट्री में नजर आए। इसके बाद उन्होंने  'स्पाइडर मैन', 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'इन्फर्नो' जैसी फिल्मों कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आए जहां उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई।  

पढ़ें: आखिरी वीडियो मैसेज में छलका था इरफान खान का दर्द, बोले- 'मेरा इंतजार करिएगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed