फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिचके गाल-झुर्रियों ने कैसा कर दिया अमिताभ बच्चन का हाल, सुबह ही आई थी बीमार होने की खबर

Wed, 14 Mar 2018 03:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan new look from Thugs Of Hindostan are on floor
मंगलवार सुबह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई। इसके बाद बॉलीवुड समेत मानो पूरे देश की सांसें अटक गईं। हर किसी को उनकी बीमारी और स्वास्थ्य के बारे में चिंता होने लगी। सभी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करने लगा। चंद घंटों बाद पत्नी जया बच्चन ने बताया था कि अमितजी की तबियत ठीक है। अब शाम होते-होते अमिताभ की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो उनके फैंस के दिलों की धड़कन एकबार फिर बढ़ा सकती है।
Amitabh Bachchan new look from Thugs Of Hindostan are on floor
पिचके गालों के साथ आंखों में गोल चश्मा लगाए बिग बी तस्वीर में बेहद कमजोर आ रहे हैं। चेहरे को झुर्रियों ने घेर रखा है। मगर घबराने की बात नहीं क्योंकि ये 'शहंशाह' की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से उनका नया लुक है। एकदम देसी, देहाती लुक में नजर आ रहे अमिताभ किसी समुद्री डाकू की याद दिलाते हैं।
 
Amitabh Bachchan new look from Thugs Of Hindostan are on floor
आपको बता दें कि जोधपुर में 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। बिग बी ने सुबह 3 बजे तक फिल्म की शूटिंग की थी। जिसके बाद मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर पहुंचीं। बिग बी ने सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वो शूटिंग के लिए निकल गए। वहीं उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उस वक्त बिग बी के साथ आमिर खान भीा मौजूद थे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan new look from Thugs Of Hindostan are on floor
बता दें कि कुछ दिन पहले इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम थाईलैंड गई थी। वहां भी ज्यादा ठंड की वजह से अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी बिग बी ने खुद दी थी। फिल्म में अमिताभ के अलावा आमिर खान, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख भी अहम किरदार में हैं। अनुमान के मुताबिक फिल्म दीपावली 2018 में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed