सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

केबीसीः नूपुर को मरा समझकर कूड़े में फेंक दिया था, अब अमिताभ बच्चन के शो से जीते इतने लाख रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan reality show kaun banega crorepati contestant noopur singh
kbc - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन के टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में इस बार नूपुर सिंह हॉट सीट पर पहुंची। 29 साल की नूपुर दिव्यांग हैं । उन्होंने 12 सवालों का सही जवाब देकर 12.50 लाख रुपये जीते। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बीघापुर में रहने वाली नूपुर का जन्म रामकुमार सिंह के घर हुआ था। रामकुमार पेशे से एक किसान हैं।

Trending Videos
amitabh bachchan reality show kaun banega crorepati contestant noopur singh
kbc 11 - फोटो : sony liv

शो के दौरान नूपुर ने बताया कि जन्म लेते ही उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें कचरे के डिब्बे में फेंक दिया था। तभी एक रिश्तेदार को उनका शरीर हलका सा हिलता दिखा। तब उन्हें उठाया गया और नया जीवन दिया गया। हालांकि डॉक्टरों की लापरवाही से नूपुर शारीरिक रूप से अक्षम हो गईं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan reality show kaun banega crorepati contestant noopur singh
केबीसी - फोटो : SELF

मां कल्पना सिंह ने कहा कि नूपुर विकलांगता के बावजूद पढ़ाई में हमेशा अच्छी स्टूडेंट रही हैं। वह 12वीं में मेरिट में थीं और पहले ही प्रयास में बीएड के लिए उनका सिलेक्शन हो गया। नूपूर अभी एक प्ले ग्रुप में बच्चों को पढ़ाती हैं और 10वीं की छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देती हैं।

amitabh bachchan reality show kaun banega crorepati contestant noopur singh
kbc 10 - फोटो : sony

उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा से यह शो देखती थीं और प्रतियोगियों से पहले इसका जवाब भी देती थीं। नूपुर के जवाब सही होते थे। मां ने ही नूपुर को केबीसी में आवेदन करने के लिए कहा था । कौन बनेगा करोड़पति से नूपुर 12 लाख 50 हजार रुपये जीतकर बेहद खुश हैं । 

विज्ञापन
amitabh bachchan reality show kaun banega crorepati contestant noopur singh
kbc 10 - फोटो : sony
नूपुर की मां का कहना है कि उन्हें नूपुर के दिव्यांग होने के लिए डॉक्टरों से कोई शिकायत नहीं है। वो कहतीं हैं, 'हम नूपुर की विकलांगता के लिए डॉक्टरों को दोष नहीं देते हैं। यह उसकी नियती है। मैं किसी को दोष नहीं देती' ।

KBC 11: छह लाख 40 हजार रुपये के सवाल का कंटेस्टेंट नहीं दे पाया सही जवाब, क्या आपको पता है?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed