एक बार फिर अमिताभ बच्चन अपना सुपरहिट रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ लेकर आ रहे हैं । शो का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है । हर बार की तरह इस बार भी दर्शक शो का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं ।
KBC 10 Promo: इस बार खेल में होगा ये बदलाव, केबीसी में 18 सालों से महिलाएं दे रहीं पुरुषों को टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। शो के पहले प्रोमो को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लॉन्च किया । साथ ही लिखा, 'आ रहा है वो मंच जहां 18 सालों से महिलाएं दे रही हैं पुरुषों को बराबरी की टक्कर। ये हैं केबीसी का हिंदोस्तान।' शो का प्रोमो भी जबरदस्त है ।
इसमें उन महिलाओं की झलक दिखाई गई है जो इस शो से न सिर्फ भारी भरकम रकम जीतकर घर लेकर गईं है बल्कि अपने चुटीले अंदाज से बिग बी की भी बोलती भी बंद कर दी है। बता दें कि सलमान खान का टीवी शो ‘दस का दम’ ऑफ एयर होने वाला है।
Aa raha hai lautkar woh manch jahan 18 saalon se mahilaaen de rahi hain purushon ko barabari ki takkar. Yeh hai #KBCKaHindustan, dekhiye 3 Sept se, Mon-Fri raat 9 baje #KBC, @SrBachchan ke saath. pic.twitter.com/VoWJAaGG3I
यह शो 7-8 सितंबर को आखिरी बार प्रसारित होना है जबकि केबीसी इससे पहले ही जारी कर दिया जाएगा। सलमान खान के शो की जगह अब बिग बी का शो नहीं बल्कि उन्ही के भाई सोहेल खान का कॉमेडी रियलिटी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ ले सकता है।
बता दें कि एक बार सलमान खान ने केबीसी को होस्ट करने की इच्छा जताई थी । जब इस बारे में अमिताभ बच्चन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस शो में उनका स्वागत है । मौका मिला तो वो सलमान खान को अपने शो में बुलाएंगे।