{"_id":"5b6ab6b04f1c1b40368b49e6","slug":"amitabh-bachchan-remembers-late-m-karunanidhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने दी करुणानिधि को श्रद्धांजलि, याद किया 49 साल पुराना किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन ने दी करुणानिधि को श्रद्धांजलि, याद किया 49 साल पुराना किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे डीएमके चीफ एम. करुणानिधि का मंगलवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन पर राजनीतिक समर्थकों से लेकर साउथ इंडियन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अमिताभ बच्चन
इस दु:ख की घड़ी में अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'एम. करुणानिधि के लिए ढेर सारी प्रार्थना। उन्हें खो देने का दुख है। मुझे आज भी याद है कि फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए मैंने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड उन्ही के हाथों पाया था। उस साल वह सेरिमनी चेन्नई में हुई थी। उस वक्त करुणानिधि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे।'
T 2893 - பிரார்த்தனை மற்றும் இரங்கல் , for the Honourable and dynamic leader Shri Karunanidhi .. I received my very 1st National Award for 'Saat Hindustani' from him, when the ceremony was held in Chennai that year .. he was the CM ..🙏🙏🙏 pic.twitter.com/lu9Mc886EX
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 8, 2018
KALIGNAR KARUNANIDHI
- फोटो : SELF
राजनीति में कदम रखने से पहले एम. करुणानिधि ने तमिल फिल्म इंडस्टी में बतौर स्क्रीनराइटर काम किया था और फिल्म इंडस्ट्री में ही उन्हें 'कलेगनार' नाम की उपाधि मिली थी। करुणानिधि के अंतिम दर्शनों के लिए रजनीकांत, धनुष जैसे साउथ के सुपरस्टार पहुंचे।
Today India has lost one of its tallest leaders. Deeply saddened by the passing away of Kalaignar Karunanidhi ji. Deepest condolences to the family and loved ones 🙏🏽 His contribution to the state of Tamil Nadu, its people has been immense. True Champion of Tamil pride. RIP Sir.
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 7, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
करुणानिधि का परिवार
बता दें कि मुथुवेल करुणानिधि का मंगलवार शाम चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में 94 साल की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के अलावा तमिल सिनेमा में भी वह सक्रिय रहे। वह एक उम्दा स्क्रीनराइटर थे और कई यादगार फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा। करुणानिधि पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपना पहला चुनाव 1957 में लड़ा था और वह कभी कोई चुनाव नहीं हारे।