{"_id":"5b23370c4f1c1baf6e8b827d","slug":"amitabh-bachchan-will-donate-2-crore-rupees-to-help-indian-army-martyrs-widows-and-farmers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के जवानों के लिए अमिताभ बच्चन का बड़ा फैसला, शहीद के परिजनों को देंगे 2 करोड़ रुपये ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारतीय सेना के जवानों के लिए अमिताभ बच्चन का बड़ा फैसला, शहीद के परिजनों को देंगे 2 करोड़ रुपये
Fri, 15 Jun 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
AMITABH BACHCHAN
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने घोषणा की है कि वह भारतीय सेना के शहीद हुए जवानों की विधवाओं और देश के किसानों के विकास के लिए आर्थिक मदद करेंगे। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इस तरह के सामाजिक बदलाव लाने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा हमेशा से बनते रहे हैं।
2 of 4
Amitabh Bachchan
बिग बी पोलियो निवारण, टीवी निरोधक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान का चेहरा रह चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने कुल 2 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने फैसला किया है। इस राशि में से 1 करोड़ रुपये वह शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लिए और 1 करोड़ रुपये उन किसानों के लिए देंगे जो कर्ज के बोझ के तले दबे हैं।
3 of 4
amitabh bachchan
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर एक टीम का गठन किया है जो इस बात का ध्यान रखेगी कि जो पैसा दिया जा रहा है वह सही व्यक्तियों तक पहुंच सके। अमिताभ बच्चन के ऐसा करने के पीछे यह कारण भी है कि वह चाहते हैं कि उनके द्वारा किया गया यह कार्य और भी लोगों तक पहुंचे और वह भी इस तरह का योगदान कर एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन का मानना है कि किसान और जवान समाज के बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं। हमें भारत पर गर्व होना चाहिए और इन लोगों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। इसके पहले भी अमिताभ बच्चन आंध्र प्रदेश और विदर्भ के किसानों को उनका कर्ज लौटाने में मदद कर चुके हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन की तरफ से इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।