फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निरहुआ के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे ने बनाया ऐसा वीडियो, चंद पलों में हो गया वायरल

Sat, 09 Jun 2018 02:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
Amrapali Dubey promoting her upcoming film Border and praise of Nirhua acting
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो दर्शकों ने इतना पसंद किया कि वायरल हो गया। 
Amrapali Dubey promoting her upcoming film Border and praise of Nirhua acting
आम्रपाली दुबे इस वीडियो में अपने फैंस और दर्शकों से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के लिए निवेदन करती नजर आ रही है। पता हो कि फिल्म 'बॉर्डर' में आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस मोनालिसा के पति और भोजपुरी सिनेमा के स्टार विक्रांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में हैं। अपने इस वीडियो में आम्रपाली दुबे अपने फैंस से सिनेमाघरों में जा कर फिल्म 'बॉर्डर' देखने का निवेदन कर रही हैं। 
Amrapali Dubey promoting her upcoming film Border and praise of Nirhua acting
आम्रपाली दूबे ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को उनके फैंस और भोजपुरी दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे फिल्म 'बॉर्डर' का प्रमोशन करती भी नजर आई हैं। साथ ही दर्शकों को यह भी बताया कि उनकी यह फिल्म काफी बेहतर है और फिल्म में निरहुआ ने बेहतरीन एक्टिंग भी की। 

 

Please guys do watch #Border on #eid 😍😘🤞🏼🤘🏻

A post shared by Amrapali Dubey (@amrapalidubey_) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amrapali Dubey promoting her upcoming film Border and praise of Nirhua acting
आपको बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर' दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की यह फिल्म देशभक्ति से भरपूर एक लव स्टोरी है। इस फिल्म के लेखक-निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। वहीं 'बॉर्डर' के निर्माता प्रवेश लाल यादव और हरिकेश यादव हैं। फिल्म के गानों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed