कॉमेडी, थ्रिलर और पारिवारिक ड्रामा फिल्मों में काम करने के बाद आयुष्मान खुराना जल्द ही एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम 'एन एक्शन हीरो' है। फिलहाल वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बायकॉट कल्चर के बारे में भी खुलकर बात की।
Ayushmann Khurrana: 'एन एक्शन हीरो' में लोगों दिखेगी 'बायकॉट कल्चर' की झलक, आयुष्मान ने किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बॉयकॉट कल्चर' के साथ अपनी फिल्म की प्रासंगिकता पर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, "फिल्म का प्लॉट इस युग पर आधारित है और हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कुछ भी देखा है। हाल के दिनों में जो कुछ भी हुआ है या अब हो रहा है उसे इस फिल्म में अच्छी तरह से चित्रित किया गया है। आपको फिल्म में इसकी एक झलक जरूर देखने को मिलेगी। एक स्टार के खिलाफ एक लक्षित ऑनलाइन अभियान हो या एक सुपरस्टार कितना कमजोर हो सकता है, यह सब आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा।' उन्होंने आगे बताया कि आजकल एक सितारे के प्रति समाज कैसे प्रतिक्रिया देता है, इसके बारे में भी संपेक्ष में दिखाने की कोशिश की गई है।
Kartik Aaryan Exclusive: 'हेरा फेरी 3' पर कार्तिक का सबसे बड़ा बयान, निर्माता-निर्देशक भी सोच में पड़ जाएंगे
फिल्म में आयुष्मान एक अभिनेता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जिसका पीछा जयदीप अहलावत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और भूषण कुमार ने किया है। यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि हाल ही में आयुष्मान 'डॉक्टर जी' में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी।
Vikram Gokhale: पीएम मोदी ने विक्रम गोखले को दी श्रद्धांजलि, उद्धव ठाकरे ने भी दुख जताते हुए कही यह बात
Drishyam 2 Box Office Day 9: दूसरे शनिवार फिर बढ़ी 'दृश्यम 2' की रफ्तार, कमाए इतने करोड़ रुपये