सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी के ड्राइवर पर दर्ज हुई FIR, ट्रक चालक ने मढ़े गंभीर आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 19 Jan 2020 06:35 AM IST
An FIR has been registered against Shabana Azmi driver Amlesh Kamat
Shabana Azmi - फोटो : Social Media

शनिवार को सड़क हादसे में घायल अभिनेत्री शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये शिकायत उस ट्रक ड्राइवर की ओर से की गई है जिससे शबाना आजमी की कार टकराई थी। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री का ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था।



An FIR has been registered against Shabana Azmi driver Amlesh Kamat
Javed Akhtar - फोटो : Social Media

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शबाना आजमी के ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ महाराष्ट्र के खालापुर में FIR दर्ज कराई गई है। ट्रक के ड्राइवर ने अपनी शिकायत में कहा है कि शाबाना आजमी का ड्राइवर तेज रफ्तार से कार चला रहा था। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ने ट्रक में टक्कर मार दी।
 



 

An FIR has been registered against Shabana Azmi driver Amlesh Kamat
शबाना आजमी - फोटो : फिल्मफेयर

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परास्कर ने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ। आजमी की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और ट्रक का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

An FIR has been registered against Shabana Azmi driver Amlesh Kamat
शबाना आजमी

इस हादसे में शबाना आजमी और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

शबाना आजमी के एक्सीडेंट की खबर से दुखी हुए पीएम मोदी, ट्विटर पर लिखी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed