फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल बाद इस फिल्म के लिए साथ आए अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित, अब होगा 'टोटल धमाल'

Sun, 15 Apr 2018 10:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Anil kapoor and madhuri dixit will be seen in Indra Kumar film total dhamaal
madhuri dixit

90 के दशक की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी एक बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। इंद्र कुमार की फिल्म ‘टोटल धमाल’ में माधुरी और अनिल को एक बार फिर साथ देखा जाएगा। इस फिल्म के लिए दोनों ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने आखिरी बार फिल्म 'लज्जा' में साथ काम किया था।

Anil kapoor and madhuri dixit will be seen in Indra Kumar film total dhamaal
anil madhuri

वहीं फिल्म के डायरेक्टर 26 साल बाद इस जोड़ी के साथ काम करेंगे। इंद्र कुमार ने आखिरी बार फिल्म 'बेटा' में साथ काम किया था। फिल्म के बारें में बात करते हुए इंद्र कुमार ने कहा- 'हम तीनों बेटा के 26 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। मैं अपनी ब्लॉकबस्टर जोड़ी के साथ दोबारा काम कर के बहुत खुश हूं। दोनों फिल्म में पति-पत्नी बने हैं। मैं ज्यादा डिटेल्स नहीं बता सकता। बस इतना बता सकता हूं कि फिल्म में अनिल का नाम अविनाश है और हम उसे अवि कहते हैं।'

Anil kapoor and madhuri dixit will be seen in Indra Kumar film total dhamaal

फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के अलावा अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, पीतोबाश भी सॉन्ग की शूटिंग से जुड़ेंगे। अनिल और माधुरी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया हैं, जिनमें 'हिफाज़त', 'तेजाब', 'परिंदा' 'राम लखन', 'किशन कन्हैया', 'बेटा', 'खेल', 'पुकार' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil kapoor and madhuri dixit will be seen in Indra Kumar film total dhamaal
totle dhamaal
'टोटल धमाल' को अजय देवगन, मारूति और फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'टोटल धमाल' 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका निर्देशन इंद्र कुमार करेंगे और यह 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो, अजय देवगन फिल्म्स समेत कई प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed