फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jugjugg Jeeyo Trailer: जुग-जुग जियो का ट्रेलर रिलीज, कियारा से ज्यादा अनिल कपूर संग जमी वरुण धवन की जोड़ी

Sun, 22 May 2022 03:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 22 May 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
anil kapoor neetu kapoor varun dhawan and kiara advani starrer family drama jugjugg jiyo trailer release
जुग जुग जियो - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी और वरुण धवन की फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर में अनिल कपूर और वरुण धवन की जोड़ी शानदार लग रही है। इस फिल्म में वरुण और कियारा को शादीशुदा कपल के रूप में दिखाया गया है।  इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ नीतू कपूर भी नजर आने वाली हैं। ट्रेलर से पहले शनिवार को निर्माताओं ने इस फिल्म का पोस्टर भी साझा किया था। पोस्टर में अनिल कपूर मुखिया के रूप में जबकि नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

anil kapoor neetu kapoor varun dhawan and kiara advani starrer family drama jugjugg jiyo trailer release
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

ट्रेलर की शुरुआत वरुण और कियारा की शादी से होती है। जिसमें दुल्हन के रूप में कियारा और दूल्हे के रूप में वरुण धवन काफी अच्छे लग रहे हैं। ट्रेलर देखने से ऐसा लग रहा है कि दोनों अपनी शादी से परेशान होते हैं और तलाक लेने के बारे सोचते हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में वरुण धवन की जोड़ी कियारा आडवाणी से ज्यादा अनिल कपूर के साथ जम रही है। इस फिल्म में इन चारों के अलावा मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। 

anil kapoor neetu kapoor varun dhawan and kiara advani starrer family drama jugjugg jiyo trailer release
जुग जुग जियो - फोटो : Social media

ट्रेलर रिलीज हुए अभी कुछ देर का ही समय बीता है। मात्र इतनी देर में जुग-जुग जियो के ट्रेलर को तीन लाख से ज्यादा व्यूज के मिल चुके हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को लेकर फैंस में भी अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor neetu kapoor varun dhawan and kiara advani starrer family drama jugjugg jiyo trailer release
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

दर्शकों में इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि शनिवार को गाजियाबाद और आगरा में फैंस ने फिल्म की स्टारकास्ट के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए। गाजियाबाद में 50 फीट का कटआउट लगाया, तो वहीं आगरा में 25 फीट का पोस्टर लगाया गया। बता दें कि इस फिल्म को करण जौहर वायकॉम 18 के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार वरुण और कियारा की जोड़ी देखने को मिलेगी। 'कुली नंबर 1' के डेढ़ साल बाद वरुण बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed