फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anita Guha: 'जय संतोषी मां' के बाद अनिता गुहा को देवी समझने लगे थे लोग, इस बीमारी ने छीन ली थी खूबसूरती

Mon, 20 Jun 2022 04:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 20 Jun 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Anita Guha Death anniversary know untold facts about Jai Santoshi Maa Actress
अनीता गुहा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में एक समय पर पौराणिक फिल्मों का चलन बहुत ज्यादा हुआ करता था। इन फिल्मों को लोग भी काफी पसंद किया करते थे। इन्हीं फिल्मों में से एक थी साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'जय संतोषी मां'। इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 'जय संतोषी मां' ने टिकट खिड़की पर छप्परफाड़ कमाई तो की ही साथ ही इसने कई कलाकारों की किस्मत भी बदल थी। इस फिल्म में देवी का रोल निभाने वाली अनीता गुहा को इस फिल्म के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी।

Anita Guha Death anniversary know untold facts about Jai Santoshi Maa Actress
अनीता गुहा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे से रोल से हुईं फेमस

अनिता ने मात्र 15 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने बंगाली फिल्म 'बांन्शेर केला' से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'छूमंतर' में नजर आईं। फिल्मों में कई सहायक भूमिका निभाने के बाद धीरे-धीरे उनका करियर का ग्राफ बढ़ने लगा और उन्हें 'जय संतोषी मां' फिल्म मिल गई। इस फिल्म में काम करने से पहले अनीता ने भी यह अंदाजा नहीं लगाया होगा कि सिर्फ 15-20 मिनट के रोल से ही वह पूरे देश में फेमस हो जाएंगी। 'जय संतोषी मां' ने अनीता को रातोंरात स्टार बना दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान अनीता ने बताया था कि इस फिल्म के बाद लोग उनके पैर छूते और उन्हें सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देने के लिए कहते थे।

Anita Guha Death anniversary know untold facts about Jai Santoshi Maa Actress
अनीता गुहा - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्में रहीं फ्लॉप

इस फिल्म के बाद अनीता के पास लगातार कई धार्मिक फिल्मों के ऑफर आए। लेकिन अनीता अपनी इस इमेज से संतुष्ट नहीं थीं। उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार निभाने में ज्यादा रुचि थी। इसलिए उन्होंने इस लीक से हटकर फिल्में करना शुरू कीं, लेकिन वो सभी फ्लॉप रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Guha Death anniversary know untold facts about Jai Santoshi Maa Actress
अनीता गुहा - फोटो : सोशल मीडिया
शरीर पर पड़ गए थे सफेद धब्बे

फिल्म में संतोषी माता बनीं अनीता गुहा की पर्सनल लाइफ दुखों से भरी हुई रही। एक समय अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रहीं अनीता को सफेद दाग की बीमारी हुई जिसके चलते उनका घर से बाहर आना जाना कम हो गया। इन दागों को छुपाने के लिए वह ढेर सारा मेकअप किया करती थीं। पति माणिक दत्त के असामयिक निधन के बाद से वह बहुत ही गुमनाम सी जिंदगी जीते हुए 2007 में दुनिया छोड़ गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed