{"_id":"5fe2e4f90f9e307a047caf66","slug":"anita-raj-80s-actress-once-had-an-affair-with-dharmendra-see-how-she-look-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी धर्मेन्द्र से जुड़ा था 80 के दशक की इस एक्ट्रेस का नाम, 58 की उम्र वाली तस्वीर में क्या आप पहचान पाए?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी धर्मेन्द्र से जुड़ा था 80 के दशक की इस एक्ट्रेस का नाम, 58 की उम्र वाली तस्वीर में क्या आप पहचान पाए?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनीता राज
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
फिल्मी दुनिया में शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार पर दिल हार बैठना कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड में ऐसी कई खबरें आईं कि शूटिंग के दौरान एक्टर्स एक दूसरे से प्यार कर बैठे। हालांकि शादी तक बहुत कम लोगों का ही रिश्ता पहुंचा। ऐसी ही 80 के दशक की एक अभिनेत्री रही हैं जिनका नाम धर्मेन्द्र के साथ जुड़ा था। दोनों स्टार्स ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। चलिए जानते हैं कौन हैं ये अभिनेत्री...
Trending Videos
2 of 5
अनीता राज
- फोटो : file photo
इस अभिनेत्री का नाम है अनीता राज। अनीता ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'दूल्हा बिकता है', 'नौकर बीवी का', 'अच्छा बुरा', 'जमीन आसमान', 'करिश्मा कुदरत का', 'जान की बाजी', 'गुलामी', 'मोहब्बत की कसम', 'प्यार किया है प्यार करेंगे' शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म 'प्रेम गीत' (Prem Geet) से की थी जिसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अनीता राज
- फोटो : file photo
'नौकर बीवी का' फिल्म की शूटिंग के दौरान अनीता राज और धर्मेन्द्र के बीच अफेयर की खबरें आईं। दोनों की नजदीकी से देओल परिवार में बखेड़ा खड़ा हो गया था। फिर क्या था विवादों से दूर रहने के लिए अनीता ने फिल्म 'करिश्मा कुदरत का' के डायरेक्टर सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। हालांकि, साल 2012 में वो एक बार फिर से लाइमलाइट में आईं लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि उनके पति का महिला से छेड़खानी का केस बना। अनीता के पति सुनील हिंगोरानी पर एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगा था।
4 of 5
अनीता राज
- फोटो : Amar Ujala
फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अनीता टीवी सीरियल्स में नजर आईं। इन सीरियल्स में 'माया', '24', 'तुम्हारी पाखी', 'एक था राजा एक थी रानी', 'ईना मीना डीका' शामिल है। अनीता के लुक में अब काफी बदलाव आ गया है। हो सकता है कि तस्वीर को एक झलक देखकर आप पहचान भी ना पाएं।
विज्ञापन
5 of 5
अनीता राज
- फोटो : Instagram: anitaraaj
अनीता राज अपनी फिटनेस के लिए भी बहुत मशहूर हैं। 58 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी बॉडी का अच्छी तरह से ख्याल रखा है। हर रोज वह एक्सरसाइज करती हैं और इसके वीडियोज भी फैंस के साथ साझा करती हैं। अनीता ने फिल्मों में काम कर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई और आज भी उनका नाम जानी मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।