फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande Reception: विक्की जैन का हाथ थामे रिसेप्शन में पहुंचीं अंकिता लोखंडे, लाल बनारसी साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

Wed, 15 Dec 2021 01:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Dec 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Vicky Jain Reception Party After Wedding
Ankita Lokhande Reception - फोटो : Instagram

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बीते रोज मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी की। शादी के तुरंत बाद रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। रिसेप्शन में जब अंकिता लाल बनारसी साड़ी पहनकर विक्की का हाथ थामे अपने मेहमानों के बीच पहुंचीं तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। मांग में सिंदूर, बालों में गजरा लगाए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Ankita Lokhande Vicky Jain Reception Party After Wedding
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

अंकिता लोखंडे की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है। इसमें विक्की जैन का हाथ थामे मेहमानों के सामने आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। और पार्टी में मौजूद मेहमान उनका स्वागत कर रहे हैं। ब्राइडल आउटफिट में अंकिता लोखंडे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी के साथ गोल्डन कलर का आउटफिट पहना हुआ है।

Ankita Lokhande Vicky Jain Reception Party After Wedding
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

अंकिता की शादी और सात फेरे वाले कुछ वीडियोज़ भी इंटरनेट पर खूब छाए हुए हैं। गोल्डन रंग के लहंगे में दुल्हन बनीं अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अंकिता के पति यानि कि विक्की जैन भी अपने वैडिंग आउटफिट पहने काफी जच रह थे। अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "प्यार पेशेंट है, लेकिन हम नहीं हैं। अब हम ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज जैन हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Vicky Jain Reception Party After Wedding
ankita lokhande - फोटो : instagram/glamouralert
अपने प्री वेडिंग फंक्शन मेहंदी, संगीत और सगाई पर भी अंकिता और विक्की ने खूब मस्ती की, जिसका वीडियो काफी सुर्खियों में छाया रहा था। अंकिता और विक्की ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। विक्की जाने माने बिजनेसमैन हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed